आज के टाइम में जब जेन जी की बात होती है तो इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का नाम सबसे पहले आता है. लोगों को लगता है कि जेन जी सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड इन्हीं ऐप्स पर करती है. लेकिन जेन जी की पसंद को लेकर गूगल की एक रिपोर्ट इस अवधारणा के बिल्कुल विपरीत तस्वीर दिखाती है. भारत में जेन जी का सबसे पसंदीदा वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम या स्नैपचैट नहीं, बल्कि यूट्यूब है.
थिंक विद गूगल की जून 2025 में पब्लिश्ड रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत के जेन जी वियूर्स को पूरे एक साल के लिए सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म चुनना हो जहां वो अपना टाइम स्पेंड और कंटेंट कन्ज्यूम करेंगे, तो उनकी पहली पसंद यूट्यूब होगी. इस रिसर्च में भारत के 18 से 24 साल की उम्र के उन लोगों को शामिल किया गया, जो हर हफ्ते वीडियो देखते हैं.
यूट्यूब पर हर तरह का कंटेंट
जेन जी को यूट्यूब पसंद करने की एक बड़ी वजह यहां मिलने वाला अलग-अलग तरह का कंटेंट है. यहां सिर्फ छोटे वीडियो ही नहीं, बल्कि लंबे वीडियो, पॉडकास्ट, लाइव स्ट्रीम और क्रिएटर्स का कंटेंट भी आसानी से मिल जाता है.
यानी एक ही प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट के साथ किसी चीज को समझने, नई चीजें सीखने और अपनी पसंद के क्रिएटर्स को देखने का मौका मिलता है. यही वजह है कि यूट्यूब बाकी वीडियो प्लेटफॉर्म से थोड़ा अलग है.
यूट्यूब पर वक्त बिताना लगता है सही
रिपोर्ट में सर्वे का हवाला देते हुए बताया गया है कि भारत के 76% जेन जी ऑडियंस को लगता है कि यूट्यूब पर बिताया गया उनका वक्त सही जगह इस्तेमाल होता है. इंस्टाग्राम के लिए ये आंकड़ा 65% और टीवी के लिए 57% थी.
इसका मतलब ये नहीं है कि जेन जी इंस्टाग्राम या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करता. लेकिन यूट्यूब उनके लिए सिर्फ वीडियो देखने की जगह नहीं है. यहां उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ जानकारी और अपनी पसंद से जुड़ा कंटेंट भी मिल जाता है.
गूगल और यूट्यूब पर भरोसा
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 79% जेन जी रोजाना गूगल या यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं. यानी नई चीजें सर्च करने और जानकारी पाने के लिए गूगल और यूट्यूब दोनों का खूब इस्तेमाल किया जाता है.
यूट्यूब पर क्रिएटर्स का कंटेंट भी जेन जी के लिए काफी खास है. रिपोर्ट में दिए गए कांटार सर्वे के मुताबिक, भारत के 93% ऑडियंस को लगता है कि यू ट्यूब क्रिएटर्स का कंटेंट दूसरे प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद है.
यही वजह है कि यूट्यूब जेन जी के लिए सिर्फ वीडियो देखने वाला प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. यहां उन्हें एंटरटेनमेंट, जानकारी, क्रिएटर्स और नई चीजें एक ही जगह मिल जाती हैं.
aajtak.in