फ्रांस के एक गांव में रहने वाली महिला किसान के साथ कुछ ऐसा हो रहा था कि वह डर गई थी. खेती-बाड़ी के साथ वह कई भेड़-बकरियां भी पालती हैं. उसने पाया कि कुछ दिनों से देर रात कोई उनकी बकरियों के बाड़े में आकर उनके साथ गलत व्यवहार करता है.
इस मामले में 19 साल के एक युवक को महिला किसान ने रंगेहाथ उनके जानवरों के साथ गलत काम करते हुए पकड़ लिया. उसे बकरियों पर सिलसिलेवार घिनौने हमले करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया. डीएनए साक्ष्य से अपराध से जुड़े होने के बावजूद, वह अपनी निर्दोषता का दावा कर रहा है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी फ्रांस में एक फार्म चलाने वाली कैसेंड्रा का कहना है कि पिछले दो महीनों से उन्हें मुश्किल से नींद आई है, क्योंकि उन्हें पता चला है कि एक रहस्यमय घुसपैठिया उनकी बकरियों का यौन उत्पीड़न कर रहा है. कैसेंड्रा सोर्टिनो का कहना है कि उन्हें इन घिनौने हमलों के बारे में पहली बार 11 फरवरी को पता चला, जब उन्होंने देखा कि एक जानवर के पैर में रस्सी बंधी हुई थी, मानो उसे बांधा गया हो.
बुरी तरह से घायल हो गए थे जानवर
कैसेंड्रा ने बताया कि मुझे लगा कि किसी ने उसे चुरा लिया होगा और वह भागकर वापस आ गई होगी. लेकिन अगले कुछ हफ्तों में, कैसेंड्रा ने पाया कि उसके कई जानवरों को रात भर बांधकर रखा गया था. बेचारे जानवर भयानक चोट से घायल हो गए थे. मैंने सोचा कि कुछ गड़बड़ है और ये चोटें नर बकरियों के कारण नहीं हो सकतीं. कैसेंड्रा ने इन सभी परेशान करने वाली घटनाओं का रिकॉर्ड रखना शुरू किया और प्रताड़ित किए गए सभी जानवरों की स्थानीय पशु चिकित्सक से जांच कराई.
उसने अपराधी को रंगे हाथ पकड़ने की उम्मीद में सीसीटीवी लगवाने का फैसला किया. कैसेंड्रा ने कहा हम देखना चाहते थे कि कहीं वह कोई जाना-पहचाना व्यक्ति तो नहीं है. हमारे मन में बहुत सारे सवाल थे, लेकिन कोई जवाब नहीं था. हमें लगा जैसे हम पागल हो रहे हैं. ऐसा तो रोज-रोज नहीं होता है.
युवक तीन सप्ताह तक खेत में वापस नहीं आया. इस दौरान कैसेंड्रा और उसकी बेटी बेहद सतर्क रहीं. अगला हमला 20 मार्च को हुआ. कैसेंड्रा ने बताया कि उसने छोटी भेड़ पर फिर से हमला किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया. उसकी जान खतरे में थी. सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से साफ पता चला कि बकरियों पर एक आदमी हमला कर रहा था. कैसेंड्रा ने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोई आदमी है.ऐसा लग रहा था जैसे वह हमें देख रहा हो. वह हर बार अपना तरीका बदलता था और कैमरे से छिपने की कोशिश करता था.
पुलिस ने रंगेहाथ युवक को अरेस्ट किया
फार्म के सीसीटीवी रिकॉर्ड की हफ्तों तक जांच करने के बाद, आखिरकार 9 अप्रैल को अपराधी रंगे हाथों पकड़ा गया. कैसेंड्रा ने अपने सुरक्षा कैमरे में उस व्यक्ति को देखते ही रात करीब 10:30 बजे पुलिस को फोन किया और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने याद करते हुए बताया कि रात 10:30 बजे, वीडियो में देखा जा सकता है कि वह वहां मौजूद था. संदिग्ध को फार्म में बकरी के बाड़े से पकड़ा गया, लेकिन उसने गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों से फिर भी जोर देकर कहा कि वह निर्दोष है और साथ ही यह भी कहा कि वह 'पागल' है.
aajtak.in