फ्लाइट में चढ़ते ही दिखी एयर होस्टेस बेटी, मां का पहला सवाल- 'झूठ क्यों बोली?

मम्मी-पापा को लगा बेटी किसी दूसरी फ्लाइट में ड्यूटी कर रही है. लेकिन जैसे ही वे विमान में चढ़े, सामने एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म में अपनी ही बेटी को देखकर हैरान रह गए. मां का पहला सवाल था- झूठ क्यों बोली? यह इमोशनल वीडियो अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.

Advertisement
एयर होस्टेस ने अपने मम्मी- पापा का फ्लाइट में ऑनबोर्ड किया स्वागत, वीडियो वायरल (Photo - ) एयर होस्टेस ने अपने मम्मी- पापा का फ्लाइट में ऑनबोर्ड किया स्वागत, वीडियो वायरल (Photo - )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

कई सरप्राइज ऐसे होते हैं, जिन्हें इंसान जिंदगी भर नहीं भूल पाता. सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी लोगों का दिल जीत रही है. एक एयर होस्टेस ने अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज दिया कि पहले तो वे हैरान रह गए और फिर उनकी आंखों में खुशी और गर्व साफ दिखाई देने लगा.

दरअसल, सुष्मिता नाथ नाम की एक एयर होस्टेस  ने अपने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑन ड्यूटी अपने माता-पिता का वेलकम करते दिखाई दे रही है. यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है, क्योंकि इसमें एयर होस्टेस के माता पिता को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें यहां अपनी बेटी मिल जाएगी. इसलिए इस वीडियो में माता- पिता का रिएक्शन देखने लायक है. 

Advertisement

सुष्मिता ने अपना माता- पिता से कहा था कि उस दिन उनकी ड्यूटी किसी दूसरी फ्लाइट में है. इसलिए उनके मम्मी-पापा को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस विमान से वे सफर करने वाले हैं, उसी फ्लाइट में उनकी बेटी यात्रियों का स्वागत करेगी.

सुष्मिता ने इस खास पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वह फ्लाइट के गेट पर मुस्कुराते हुए अपने माता-पिता का इंतजार करती नजर आती हैं. उन्होंने लिखा कि उनके मम्मी-पापा को बिल्कुल भी नहीं पता था कि वह इसी फ्लाइट में ड्यूटी कर रही हैं. वह बार-बार पीछे मुड़कर उन्हें ढूंढ़ रही थीं और प्रोफेशनल बने रहने की कोशिश कर रही थीं.

कुछ मिनट बाद जैसे ही उनके पिता विमान में दाखिल हुए, सुष्मिता ने मुस्कुराते हुए उन्हें आवाज दी, पापा... अपनी बेटी को एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म में सामने देखकर उनके पिता कुछ पल के लिए हैरान रह गए. उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी बेटी इसी फ्लाइट में ड्यूटी कर रही है.

Advertisement

इसके बाद जब उनकी मां विमान में पहुंचीं तो उनकी पहली प्रतिक्रिया थी - झूठ क्यों बोली? क्योंकि उन्हें बताया गया था कि बेटी किसी दूसरी फ्लाइट में है. अचानक सामने बेटी को देखकर वह भी पूरी तरह चौंक गईं.

सुष्मिता ने बताया कि यह पल उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने लिखा कि जब उनके माता-पिता को एहसास हुआ कि उनकी अपनी बेटी ही इस फ्लाइट में उनकी केबिन क्रू है, तब उनके चेहरे पर जो खुशी और गर्व था, वह उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से एक बन गया.

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता हमेशा चाहते थे कि वह एयर होस्टेस बनें. इस सफर में उन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा. यही वजह थी कि उन्होंने यह सरप्राइज प्लान किया. उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक सरप्राइज नहीं था, बल्कि अपने माता-पिता को धन्यवाद कहने का उनका खास तरीका था. उन्होंने लिखा कि आज वह जो कुछ भी हैं, वह अपने माता-पिता के भरोसे और समर्थन की वजह से हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं पार्ट टाइम 3 लाख रुपये महीना कमाती हूं', महिला ने बताई कमाई की ट्रिक

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस खूबसूरत पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि यह ऐसा सरप्राइज है, जिसे कोई भी माता-पिता कभी नहीं भूल सकते. वहीं कई यूजर्स ने कहा कि बेटी को देखकर माता-पिता की आंखों में जो गर्व था, वही इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »