दूल्हे की तरह दिखने की वजह से ट्रोल हो गए थे शशि थरूर, अब दिया जवाब

हाल ही में नवविवाहित जोड़े के साथ वायरल हुई अपनी फोटो पर कांग्रेस के दिग्गज और सांसद नेता शशि थरूर ने जवाब दिया है. थरूर ने बताया कि क्यों उस दिन उन्होंने सिर पर साफा और गले में हार पहना हुआ था?

Advertisement
दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े शशि थरूर (Photo- Twitter/@theabhikulkarni) दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े शशि थरूर (Photo- Twitter/@theabhikulkarni)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST
  • दूल्हा दुल्हन के साथ वायरल हुई फोटो पर शशि थरूर का जवाब
  • बताया कि क्यों पहना था उस दिन सिर पर साफा और गले में हार

हाल ही में एक नवविवाहित जोड़े के साथ कांग्रेस दिग्गत नेता और सांसद शशि थरूर की एक फोटो वायरल हुई थी. इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने शशि थरूर को खूब ट्रोल किया था. अब शशि थरूर ने इस पर अपना जवाब दिया है. उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने गले में हार और सिर पर साफा क्यों पहना था.

Advertisement

शशि थरूर को जब यह तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें उस शादी में इन्वाइट किया गया था. उन्होंने कहा, ''वहां सभी लोगों ने सिर पर साफा पहना था. सिर्फ मैं ही अकेला नहीं था, जिसने साफा पहना हुआ था. और गले में हार भी मुझे घर के ही लोगों ने पहनाया था.''

बता दें, सोशल मीडिया पर शशि थरूर की जो फोटो वायरल हुई थी, उसमें वह सिर पर साफा पहने और गले में माला पहने पारंपरिक वेशभूषा में दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े दिखे थे. आमतौर पर ये सारी चीजें एक दूल्हे द्वारा पहनी जाती हैं. वैसे ये फोटो अर्बन मीडिया नेटवर्क के एमडी और ग्रुप सीईओ अभिषेक कुलकर्णी की शादी की है. इसमें अभिषेक अपनी पत्नी चाहत के साथ खड़े हैं और उनके साथ इस फोटो में शशि थरूर भी हैं.

Advertisement

अभिषेक ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “वह व्यक्ति जो मुझे व्यक्तिगत रूप अच्छा लगता है, वे मुझे आशीर्वाद देने में कभी असफल नहीं होता है. मेरे जीवन के सबसे खास अवसर के लिए, @शशि थरूर ने पूरे रास्ते यात्रा की और महाबलेश्वर में दो दिनों तक हमारे साथ रहे और @chahatdalal और मुझे आशीर्वाद दिया और हमारी शादी का हर आनंद लिया.

इस पोस्ट पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं आई थीं. हम ऐसे ही कुछ मजेदार रिएक्शन्स आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, ''इनमें से दूल्हा कौन है.'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''ये बीच में कौन खड़ा है?'' तीसरे यूजर ने पूछा, ''इन्होंने वरमाला क्यों पहनी है?'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मुझे लगा शशि थरूर दूल्हा हैं.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »