नशे में धुत दूल्हे ने जयमाल के वक्त की गलत हरकत, भड़की दुल्हन ने लौटाई बारात

नाराज दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया और घर के अंदर चली गई. कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

Advertisement
दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

अमित कुमार दुबे

  • बलिया,
  • 05 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

बलिया जिले के मनियर इलाके में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, इसके बाद बारात बैरंग लौट गई. मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गई थी.

Advertisement

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात आई तो के साथ दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने लगी. इस बीच मंच पर जयमाल के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने और उसके नशे में होने पर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया.

इससे नाराज दुल्हन ने पर ही शादी से इनकार कर दिया और घर के अंदर चली गई. कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद मामला मनियर थाने पहुंचा और दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया, उसके बाद बारात बैरंग लौट गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement