शादी वाले दिन अचानक हुई दुल्‍हन की मौत, सदमे में दूल्हा

जिस दिन महिला की शादी होनी थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई. अचानक हुई इस घटना से महिला का होने वाला पति सदमे में चला गया. वह पांच साल से रिलेशनशिप में थीं. महिला लिवर संबंधी दिक्‍कतों से जूझ रही थी. उसके परिजन उसका शव स्‍वदेश लाने के लिए पैसे जुटा रहे हैं.

Advertisement
नादिया गोसिन इस फोटो में अपने मंगेतर देवन के साथ नजर आ रही हैं (फाइल फोटो) नादिया गोसिन इस फोटो में अपने मंगेतर देवन के साथ नजर आ रही हैं (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 13 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

शादी वाले दिन ही एक दुल्‍हन की अचानक मौत हो गई. वो लिवर संबंधी दिक्‍कतों से जूझ रही थी. महिला का पहले की शादी से 10 साल का बेटा है. महिला का शव स्‍वदेश लाने के लिए परिजन अब पैसे जुटा रहे हैं ताकि उसका अंतिम संस्‍कार किया जा सके.  

बता दें कि 33 साल की नादिया गोसिन लंदन की रहने वाली थीं. उनकी शादी त्रिनिडाद (Trinidad) में 7 दिसंबर को देवोन गोसिन से होनी थी. देवोन के साथ वह पांच साल से रिलेशनशिप में थीं. मगर, लिवर की बीमारी के कारण नादिया शादी वाले दिन ही चल बसीं. वहीं, नादिया का 10 साल का बेटा एमारी भी त्रिनिडाद में है जिसकी फिलहाल देखभाल देवन ही कर रहे हैं. 

Advertisement

नादिया की ब्रिटेन में मौजूद बहन इशा ने 'द मिरर' से बातचीत में कहा कि उन्‍हें यह बात तो पता थी कि उसे (नादिया) लिवर से संबंधित दिक्‍कत थी, पर उन्‍हें यह लगा कि सारी चीजें अब ठीक हो चुकी हैं. इशा ने नादिया को याद करते हुए कहा- वह बहुत ही मनोरंजक और दिलखुश महिला थी. वह हमेशा खुश रहना चाहती थी. उसे ट्रैवल करना बहुत पसंद था. 

नादिया अपने मंगेतर और बेटे के साथ

बताया गया कि नादिया के होने वाले पति देवन भी उनके बीमार होने की बात से अनजान थे. उन्‍होंने अपनी मंगेतर की तारीफ की और कहा कि वह खुलकर अपनी जिंदगी जीती थी, चाहें वह किसी भी परिस्थिति से जूझ रही हो. वह हमेशा खुश रहना चाहती थी. देवन ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उन्‍हें उस पर विश्‍वास नहीं हो रहा है. उनका परिवार बेहद खुश था क्‍योंकि वह शादी कर रहे थे. लेकिन सारे सपने चकनाचूर हो गए. 

Advertisement

नादिया मूलत: ईस्‍ट लंदन के बेक्‍टन इलाके की रहने वाली थीं. वह शादी से पहले ही अपने बेटे के साथ त्रिनिडाद पहुंच गई थीं जहां शादी वाले दिन ही यह दुखद हादसा हो गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »