तोते की गवाही पर रेप के आरोपी को होगी सजा, बार बार दोहरा रहा है मालकिन की चीख

पीड़ित महिला का शव उनके किराए के घर में मिला था जहां उसके साथ दो अन्य लोग भी रह रहे थे. अब स्थानीय अदालत में इस केस को लेकर पुलिस ने बताया है कि फ्लैटमेट्स की जांच के बाद उन्हें एक तोते के जरिए निर्णायक सुराग मिला है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST
  • रेप केस में तोता बना अहम गवाह
  • अर्जेंटीना में तोते की गवाही पर होगी सजा

अर्जेंटीना की एक कोर्ट में तोते की गवाही पर अब रेप के आरोपियों को सजा दी जाएगी. जी हां ये सुनने में आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन ये बिल्कुल सच हैं. दरअसल अर्जेंटीना में 46 साल की एक महिला के साथ दो संदिग्धों ने पहले बलात्कार किया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी.

इस महिला का शव उनके किराए के घर में मिला था जहां उसके साथ दो अन्य लोग भी रह रहे थे. अब स्थानीय अदालत में इस केस को लेकर पुलिस ने बताया है कि फ्लैटमेट्स की जांच के बाद उन्हें एक तोते के जरिए निर्णायक सुराग मिला है.

Advertisement

अर्जेंटीना के सैन इसिड्रो की एक अदालत में तोते ने वहां की स्थानीय भाषा में  "नो, पोर एहसान, सोलटेम" यानी की 'नहीं, प्लीज, मुझे जाने दो' कहते हुए सुना है. इसको लेकर पुलिस ने बताया कि यह तोता घटना के वक्त वहीं मौजूद था. पुलिस के मुताबिक तोता को वो महिला ही पालती थी जिसकी आरोपियों ने रेप के बाद हत्या कर दी थी.

पुलिस के दावे के मुताबिक अपनी मालकिन के आखिरी शब्दों को सुनने के बाद सदमे में तोता बार-बार इसे दोहरा रहा है. महिला से रेप और और उसकी हत्या दिसंबर 2018 में की गई थी.

एक पड़ोसी ने भी कथित तौर पर यह कहते हुए सुना, "तुमने मुझे क्यों पीटा?"  तोते की गवाही के अलावा, मुख्य अभियोजक बिबियाना सैंटेला ने उस पड़ोसी के बयान को भी गवाह के तौर पर केस में शामिल किया है. डीएनए रिपोर्ट और दांतों के निशान ने अभियोजन के आरोपों का सही ठहराने में अहम भूमिका निभाई है.

Advertisement

53 साल के मिगुएल रोलन और 65 साल के जॉर्ज अल्वारेज़ पर रेप और हत्या का मुकदमा चलाया गया है और दोषी पाए जाने पर उन्हें आजीवन कारावास का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »