हैंडपंप के पानी से नहाते ही गंजा हो गया पूरा परिवार

कहा जाता है कि 'जल ही जीवन है', लेकिन अगर जल ही किसी परिवार के लिए परेशानी का सबब बन जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड में, जहां एक हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद एक परिवार के सभी सदस्य गंजे हो गए.

Advertisement
गंजा हो गया पूरा परिवार गंजा हो गया पूरा परिवार

सना जैदी / IANS

  • मधुबनी,
  • 01 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

कहा जाता है कि 'जल ही जीवन है', लेकिन अगर जल ही किसी परिवार के लिए परेशानी का सबब बन जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड में, जहां एक हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद एक परिवार के सभी सदस्य गंजे हो गए.

जिला प्रशासन ने इस खबर के बाद सील कर दिया है. पुलिस के अनुसार, नाथपट्टी गांव में शनिवार दोपहर के समय घर के बाहर लगे एक हैंडपंप के पानी से मोहम्मद हासिम के अलावे उनके परिवार के अन्य तीन सदस्यों ने स्नान किया. शाम होते-होते परिवार के चारों सदस्य हो गए.

Advertisement

प्रभावित सदस्यों में परिवार के मुखिया मोहम्मद हासिम, उनकी पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून और बेटा मोहम्मद हफीजुल शामिल हैं. पीड़ितों ने बताया कि नहाने के बाद ही सभी आपस में चिपक गए और छूने के बाद हाथों में आ गए. शाम होते-होते सिर के पूरे नीचे गिर गए.

लदनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विमल कुमार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विजय साह भी सोमवार को गांव पहुंच कर पीड़ित लोगों से पूछताछ की. बीडीओ ने बताया कि 'बाल गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. प्रशासन ने जांच के लिए पानी का नमूना लेकर को सील कर दिया है. पानी को जांच के लिए भेजा गया है.'

उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »