500 करोड़ में बिक रहा एक फ्लैट... लोग पूछ रहे- कोई इसे खरीदना चाहेगा?

न्यूयॉर्क की एक बिल्डिंग इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें एक फ्लैट की कीमत 500 करोड़ रुपये तक है. तो जानते हैं आखिर इन फ्लैट्स में क्या खास है?

Advertisement
न्यूयॉर्क की फ्लैटिरॉन बिल्डिंग 120 साल पुरानी है. (Photo: Pexels) न्यूयॉर्क की फ्लैटिरॉन बिल्डिंग 120 साल पुरानी है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

एक, दो करोड़ के आलीशान फ्लैट्स के बारे में तो आपने काफी सुना होगा. इन दिनों चर्चा एक ऐसे फ्लैट की है, जिसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है. एक फ्लैट की कीमत 500 करोड़ रुपये देख हर कोई हैरान है कि आखिर इस फ्लैट में ऐसा क्या होगा. वैसे ये फ्लैट भारत में नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क शहर में बिक रहा है. लेकिन, वहां के लोग भी फ्लैट के इतने रेट देखकर हैरान हैं. बता दें कि न्यूयॉर्क में फ्लैटिरॉन बिल्डिंग में काफी लग्जरी फ्लैट बनाए गए हैं, जिनमें एक अपार्टमेंट की कीमत 58.5 मिलियन डॉलर तक है यानी भारत के 500 करोड़ रुपये. 

Advertisement

ये फ्लैटिरॉन बिल्डिंग एक खास ट्राइएंगल शेप की है, जो काफी डिजाइनर भी है. वैसे ये आज से नहीं, बल्कि कई सालों से न्यूयॉर्क शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक रहा है और आज भी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. फ्लैटिरॉन बिल्डिंग में पिछले सात सालों से नवीनीकरण का काम चल रहा था. पहले इस फेमस बिल्डिंग में ऑफिस थे और अब इसमें अल्ट्रा लग्जरी अपार्टमेंट बनाए गए हैं. इसके बाद से न्यूयॉर्क के इस फेमस टूरिस्ट स्पॉट को रहने वाली बिल्डिंग में तब्दील कर दिया गया. 

कैसे होंगे ये फ्लैट्स?

इन फ्लैट्स की कीमत में सबसे ज्यादा पैसे लोकेशन के हैं. इस पूरी फ्लैटिरॉन बिल्डिंग में 36 ओपन कॉन्सेप्ट अपार्टमेंट होंगे, जिनमें से कुछ आधे फ्लोर के और कुछ पूरे फ्लोर के होंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इनकी कीमत 11 मिलियन डॉलर के तीन बेडरूम वाले यूनिट से लेकर 58.5 मिलियन डॉलर के पूरे फ्लोर के पांच बेडरूम वाले यूनिट तक है, जिसमें बालकनी भी होगी. बिल्डिंग के बेसमेंट और कॉमन एरिया में 60 फीट का स्विमिंग पूल, बिलियर्ड्स रूम, वेलनेस सेंटर और पियानो लाउंज जैसी अन्य सुविधाएं भी होंगी. 

Advertisement

अब इतने महंगे फ्लैट्स की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कई यूजर्स का कहना है कि इतना महंगा फ्लैट कौन लेना चाहेगा, जबकि कुछ लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इनमें 500 करोड़ रुपये का क्या होगा. 

कई सालों बाद इसमें लाइटिंग देखकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, कई सालों से बंद होने की वजह से बड़ी संख्या में इसे देखने आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरत बो-आर्ट्स शैली की बाहरी बनावट को नहीं देख पा रहे थे. मालिकों का कहना है कि आने वाले महीनों में नए निवासी रहने लगेंगे. सभी यूनिट और सुविधाएं 2027 की शुरुआत तक बनकर तैयार हो जाएंगी.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में सार्वजनिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध सिर्फ 21 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जो इससे महंगी हैं.  वैसे 120 सालों से ज्यादा समय से यह इमारत वास्तुकला की उत्कृष्टता और इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक रही है. 1902 में बनकर तैयार हुई यह बिल्डिंग वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना थी, जिसमें स्टील-फ्रेम निर्माण की एक अभूतपूर्व तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह शहर की पहली गगनचुंबी इमारतों में से एक बन गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »