मां ने 3 दिन बात नहीं की, पत्नी ने कहा पागल… सोशल मीडिया पर स्टार्टअप फाउंडर की कहानी वायरल

एक भारतीय बिजनेसमैन ने 300 करोड़ रुपये की कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट की नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू किया. उन्होंने बताया कि अच्छी सैलरी, विदेश यात्राओं और लग्जरी लाइफ के बावजूद उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल रही थी. नौकरी छोड़ने के फैसले से परिवार नाराज हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई शुरुआत की.

Advertisement
अब उनकी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित कर रही है. ( Photo: AI) अब उनकी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित कर रही है. ( Photo: AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

एक भारतीय बिजनेसमैन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 300 करोड़ रुपये की कंपनी में अपनी बड़ी और आरामदायक नौकरी छोड़कर खुद का स्टार्टअप शुरू किया. उनकी कहानी अब लोगों को खूब प्रेरित कर रही है. अश्विनी कुमार ने बताया कि वह एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में उपाध्यक्ष यानी वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करते थे. उन्हें अच्छी सैलरी, बड़ी कार, शानदार घर और विदेश यात्राओं जैसी कई सुविधाएं मिलती थीं. ऑफिस में एसी केबिन और आरामदायक जिंदगी होने के बावजूद उनके मन को सुकून नहीं मिल रहा था. उन्हें महसूस होने लगा कि वह सिर्फ किसी और के सपनों और ब्रांड को बड़ा बना रहे हैं, अपना नहीं.

Advertisement

40 साल की उम्र में शुरू की नई जिंदगी
कुमार ने कहा कि एक दिन अचानक उन्होंने फैसला किया कि अब वह अपनी जिंदगी में कुछ अलग करेंगे. उन्होंने अगले ही दिन नौकरी से इस्तीफा दे दिया. लेकिन उनका यह फैसला परिवार के लिए काफी चौंकाने वाला था. उनकी मां इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने तीन दिनों तक उनसे बात नहीं की. वहीं उनकी पत्नी ने भी कहा कि शायद वह पागल हो गए हैं, क्योंकि इतनी बड़ी नौकरी छोड़ना आसान बात नहीं थी. हालांकि कुमार ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने फैसले पर भरोसा रखा और 40 साल की उम्र में फिर से नई शुरुआत की. उन्होंने अपना खुद का ब्रांड और स्टार्टअप खड़ा करने के लिए मेहनत शुरू कर दी. शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने लगातार कोशिश जारी रखी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
कुमार का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए शेयर किया ताकि वह उन लोगों को प्रेरित कर सकें जो नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन डर की वजह से कदम नहीं उठा पा रहे. उनका मानना है कि जिंदगी में सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं होता, मानसिक शांति और अपने सपनों को पूरा करना भी बहुत जरूरी है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कहानी को खूब पसंद किया. कई यूजर्स ने इसे असली प्रेरणा बताया. एक व्यक्ति ने लिखा कि यह मोटिवेशन का सबसे अच्छा उदाहरण है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि उन्होंने भी अपनी नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू किया है. कई लोगों ने कुमार के साहस और आत्मविश्वास की तारीफ की.

अश्वणी कुमार की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है जो अपनी सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं. उनकी कहानी यह बताती है कि अगर इंसान खुद पर भरोसा रखे और मेहनत करे, तो वह जिंदगी में नई शुरुआत कर सकता है और अपने सपनों को सच बना सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement