गले में लिपट गया 18 फीट लंबा पालतू अजगर, मालिक की हुई मौत!

18 फीट लंबे पालतू अजगर ने अपने मालिक को मौत के घाट उतार दिया. यह सांप इस शख्‍स के गले में लिपटा रहा, पुलिस को सांप को हटाने के लिए गोली चलानी पड़ी. मालिक का चार दिन तक अस्‍पताल में इलाज चला जिसके बाद उनकी मौत हो गई. परिजनों और दोस्‍तों ने बताया कि उन्‍हें सांप पकड़ना पसंद था.

Advertisement
इलियट सेंसमैन को 18 फीट लंबे सांप ने मार डाला इलियट सेंसमैन को 18 फीट लंबे सांप ने मार डाला

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 01 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST
  • अमेरिका के पेनसिल्वेनिया का है मामला
  • सांप पकड़ने का शौक था शख्‍स को

18 फीट लंबे पालतू अजगर ने अपने मालिक को मौत के घाट उतार दिया. मालिक की मौत अजगर के हमले के बाद चौथे दिन अस्‍पताल में हुई. यह शख्‍स सांपों और सरीसृप जानवरों को लेकर काफी जुनूनी था. वह अक्‍सर सांपों को आबादी वाले इलाकों से रेस्क्‍यू कर लाता था.  

एबीसी न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय इलियट सेंसमैन पेनसिल्वेनिया (अमेरिका) के रहने वाले थे. इलियट ने बोआ कॉन्‍सट्रिक्‍टर  (Boa constrictor) या इससे मिलता जुलता सांप पाल रखा था. इस सांप ने सेंसमैन के गले को बुरी तरह जकड़ लिया था. इस वजह से उन्‍हें 'एनोक्सिक ब्रेन इंजरी' हो गई.

Advertisement

सांप ने सेंसमैन को इस तरह लपेटा था कि दिमाग को मिलने वाली ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई बाधित हो गई, जो सेंसमैन की मौत का कारण बनी. लेहाई काउंटी कॉर्नर्स ऑफिस (Lehigh County Coroner’s Office) के बयान में यह बात सामने आई है. 

इससे पहले पुलिस की एक टीम सेंसमैन के पेनसिल्वेनिया में मौजूद घर पर पहुंची थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्‍स के गले में सांप लिपटा हुआ है. 

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सेंसमैन अचेत थे, वह कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे थे. सांप उनके गले में लिपटा था. 

चूंकि यह सांप काफी लंबा था, ऐसे में पुलिस को सांप को गोली मारनी पड़ी. तब जाकर पुलिस की टीम सेंसमैन को अस्‍पताल ले गई, जहां 4 दिन बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया. 'द मॉर्निंग कॉल' से बात करते हुए सेंसमैन के परिजनों ने कहा- वह अक्‍सर आबादी वाले इलाकों से सांपों को पकड़कर लाते थे.

Advertisement

सेंसमैन के दोस्‍त जेरमी रियोस ग्रिफिन ने बताया कि जिस सांप ने उन्‍हें (सेंसमैन) मारा वह एक अजगर की नस्‍ल का सांप था. सेंसमैन से उनकी दोस्‍ती 2016 में यूनिवर्सिटी में हुई थी. ग्रिफिन ने यह भी बताया कि सेंसमैन सांप और सरीसृप को लेकर काफी जूनूनी थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »