Advertisement

ट्रेंडिंग

बंजी जम्पिंग के दौरान कन्फ्यूजन, बिना रस्सी बांधे ही नीचे कूदी लड़की, हवा में ही मौत

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST
  • 1/7

आजकल लोगों को एडवेंचर गेम बेहद पंसद आता है लेकिन इस दौरान कभी कभी लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है. कुछ ऐसा ही हुआ 25 साल की येसेनिया मोरालेस गोमेज़ के साथ जिसकी बंजी जम्पिंग के दौरान मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

  • 2/7

दरअसल  कोलंबिया के एंटिओक्विया प्रांत में येसेनिया मोरालेस गोमेज़ अपने प्रेमी के साथ बंजी जंम्पिंग की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान प्रशिक्षक के बातों से भ्रमित होकर येसेनिया कूद गई और करीब 160 फीट नीचे जाकर गिर गई. (तस्वीर - Yecenia morales)

  • 3/7

उसका प्रेमी तुरंत उसके पास पहुंचा और सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन वह पहले ही मर चुकी थी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अमागा के दमकलकर्मी ने कहा, दुख की बात है कि महिला की मौत हो चुकी थी और हमने बाद में उसके शव को बरामद कर लिया. उस वक्त लोगों को लगा कि येसेनिया की मौत गिरने की वजह से हुई है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

Advertisement
  • 4/7

हालांकि युवती की मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि उसकी मौत गिरने की वजह से नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक कूदने के बाद जब उसे महसूस हुआ कि वो बंजी कॉर्ड से जुड़ी हुई नहीं है तो उसे दिल का दौरा पड़ गया और नीचे गिरने से पहले ही उसकी मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

  • 5/7

फ़्रेडोनिया, एंटिओक्विया की नगर पालिका के मेयर गुस्तावो गुज़मैन ने युवती की मौत को लेकर कहा, ''वह भ्रमित हो गई, संकेत प्रेमी के कूदने का था क्योंकि वह पहले से ही सुरक्षा उपकरणों से जुड़ा हुआ था लेकिन उसकी जगह वो खुद कूद गई.  (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

  • 6/7

मृतक युवती के भाई एंड्रेस मोरालेस ने बताया कि उसकी बहन एक खुशहाल लड़की थी और वो पढ़ना, नृत्य करना पसंद करती थीं. उसमें उद्यमशीलता की भावना थी. उन्होंने कहा, ''मेरी बहन सभी बेहतरीन मूल्यों वाली लड़की थी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

Advertisement
  • 7/7

रिपोर्ट में फ़्रेडोनिया के मेयर के हवाले से कहा गया है कि इस क्षेत्र में बंजी जंपिंग की पेशकश करने वाली दो कंपनियां हैं, जिनमें से किसी को भी इस काम के लिए लाइसेंस नहीं मिला है. महिला की मौत की जांच की जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement