होटल के कमरे में टॉयलेट के तौलिए से मुंह तो नहीं पोंछ रहे आप? जान लें, नहीं तो कहलाएंगे गंवार!

होटल के कमरे में रखे सफेद तौलिए भले ही एक जैसे दिखें, लेकिन हर तौलिये का काम अलग होता है. कई बार लोग फेस टॉवल और बाथ मैट में फर्क नहीं कर पाते और गलत तौलिए का इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसे में हाइजीन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इस स्टोरी में आज हम आपको बताएंगे कि होटल में मिलने वाले 6 तरह के तौलियों की पहचान और उनका सही इस्तेमाल. साथ ही, इन्हें पहचानने की आसान ट्रिक भी जानें.

Advertisement
होटल के कमरे में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 तरीके के तौलिए होते हैं. (Photo: ITG) होटल के कमरे में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 तरीके के तौलिए होते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

जब भी हम किसी अच्छे होटल के कमरे में जाते हैं तो वहां की सफाई और चमचमाते सफेद तौलिये देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. आप सभी लग्जरी चीजों को देखकर इंप्रेस हो जाते हैं और आपको अक्सर यही लगता है कि सब कुछ कितना साफ-सुथरा है. बाथरूम से मुंह धोने के बाद जैसे ही बाहर निकलते हैं, सामने रखा कोई भी तौलिया उठाकर चेहरा पोंछ लेते हैं. लेकिन क्या आपको अंदाजा है कि हो सकता है आप अपना चेहरा टॉयलेट के तौलिये से रगड़ रहे हों. जी हां, पूरी तरह से मुमकिन है कि आप टॉयलेट वाले तौलिए का इस्तेमाल कर रहे हों.

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो बिना सोचे-समझे किसी भी तौलिये से अपना चेहरा रगड़ लेते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है.  लेकिन क्या आपको पता है कि होटल में रखे ये सारे तौलिये सिर्फ दिखने में एक जैसे होते हैं, उनका काम बिल्कुल अलग-अलग होता है?कई लोग छोटे तौलिये को फेस टॉवल समझ लेते हैं, जबकि कुछ तौलिये पैरों को सुखाने के लिए रखे होते हैं. इसलिए अगली बार होटल में ठहरें तो तौलिया उठाने से पहले उसका साइज और जगह जरूर देख लें. आज हम आपको होटल के कमरे में रखे अलग-अलग तौलियों का इस्तेमाल बताने वाले हैं.

होटल में कितने तरह के तौलिये होते हैं?
अगर आप किसी 3 स्टार या 5 स्टार लग्जरी होटल में ठहरे हैं, तो उनमें आपको हर काम के लिए अलग-अलग तौलिए रखे दिख जाते हैं.  इनमें बाथ टॉवल, बाथ शीट, हैंड टॉवल, फेस टॉवल, बाथ मैट और पूल या स्पा टॉवल शामिल हो सकते हैं. हर तौलिये का साइज और इस्तेमाल अलग होता है.

Advertisement

1. सबसे बड़ा तौलिया होता है बाथ टॉवल: बाथ टॉवल आमतौर पर बड़ा और मोटा होता है. नहाने के बाद पूरे शरीर को सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसे देखकर आप आसानी से पहचान सकते हैं क्योंकि ये बाकी तौलियों से काफी बड़ा होता है.

2. बाथ शीट: बाथ शीट, बाथ टॉवल से भी बड़ी होती है. ये खासतौर पर लग्जरी होटलों में देखने को मिलती है. नहाने के बाद इसे शरीर के चारों ओर आराम से लपेटा जा सकता है.

3. वॉशबेसिन के पास रखा तौलिया है हैंड टॉवल: अगर आपको वॉशबेसिन के पास कोई तौलिया टंगा हुआ दिखे, जो ना तो बड़ा हो और ना ही बिल्कुल छोटा तो वो आमतौर पर हैंड टॉवल होता है. हाथ धोने के बाद हाथ सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. कुछ जगहों पर इसे हल्के तौर पर चेहरा साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन चेहरे की स्किन के लिए अलग फेस टॉवल बेहतर माना जाता है.

Advertisement

4. छोटा और मुलायम तौलिया चेहरे के लिए: सबसे छोटा और मुलायम तौलिया आमतौर पर फेस टॉवल या वॉशक्लॉथ होता है. इसे खासतौर पर चेहरे की सफाई के लिए रखा जाता है. इसलिए चेहरे को पोंछने के लिए हमेशा इसी तौलिए को चुनना बेहतर है.

5. बाथ मैट: अब आते हैं उस तौलिए पर जिसे देखकर सबसे ज्यादा कंफ्यूजन होता है. बाथरूम से बाहर फर्श पर रखा मोटा या थोड़ा सख्त तौलिया दरअसल बाथ मैट या फुट टॉवल होता है. इसका काम नहाने के बाद आपके गीले पैरों को सुखाना होता है. इसलिए इसे गलती से भी चेहरा या हाथ पोंछने के लिए इस्तेमाल न करें. 

6. पूल या स्पा के लिए होता है अलग तौलिया: अगर होटल में स्विमिंग पूल या स्पा की फैसिलिटी है तो वहां अलग तरह के तौलिए भी मिल सकते हैं. ये आमतौर पर ज्यादा मोटे और पानी सोखने वाले होते हैं. इनका इस्तेमाल पूल या स्पा के बाद किया जाता है.

तौलिया पहचानने का आसान तरीका
अगर आपको होटल में रखे तौलियों को लेकर कंफ्यूजन हो तो बस उनके साइज और जगह पर ध्यान दें.

सबसे बड़ा और मोटा- नहाने के बाद शरीर सुखाने के लिए.
बहुत बड़ा- बाथ शीट, शरीर लपेटने के लिए.
मीडियम साइज और वॉशबेसिन के पास- हाथ सुखाने के लिए.
छोटा और मुलायम- चेहरे के लिए.
फर्श पर या बाथरूम के बाहर रखा मोटा तौलिया- पैरों के लिए.
पूल एरिया में रखा मोटा तौलिया- पूल या स्पा के लिए.

होटल में अलग-अलग तौलिये रखने की वजह क्या है?
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह साफ-सफाई और हाइजीन है. अगर हाथ, चेहरा, शरीर और पैर सुखाने के लिए एक ही तौलिया इस्तेमाल किया जाए तो गंदगी और बैक्टीरिया एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकते हैं. इसी वजह से होटल में अलग-अलग काम के लिए अलग तौलिए रखे जाते हैं, ताकि क्रॉस-कंटैमिनेशन का खतरा कम किया जा सके.

Advertisement

तो अगली बार होटल के कमरे में सफेद तौलियों का पूरा सेट देखकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है. बस याद रखें हर तौलिया एक जैसा दिख सकता है, लेकिन हर तौलिए का काम एक जैसा नहीं होता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »