न कड़ाके की ठंड, न पसीने वाली गर्मी, मार्च में घूमने के लिए जन्नत हैं ये 5 जगहें!

मार्च का महीना घूमने के लिए सबसे सही समय माना जाता है. अगर आप छुट्टियों में सुकून, आध्यात्मिक शांति या पहाड़ों की ताजी हवा का आनंद लेना चाहते हैं, तो देश के कुछ खास ठिकाने इस मौसम में बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं.

Advertisement
इन जगहों पर मार्च की छुट्टियों का लीजिए असली मजा (Photo: Pexels) इन जगहों पर मार्च की छुट्टियों का लीजिए असली मजा (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से बड़ा जबरदस्त होता है. यह साल का वो समय है जब कड़ाके की ठंड जा चुकी होती है और पसीने वाली गर्मी अभी शुरू नहीं हुई होती. आसमान बिल्कुल साफ रहता है, हर तरफ ताजी हरियाली दिखती है और सबसे अच्छी बात ये है कि इस दौरान टूरिस्टों की भीड़ भी काफी कम मिलती है. चाहे आप मन की शांति के लिए किसी पवित्र जगह जाना चाहें या पहाड़ों की ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाना चाहें, मार्च में भारत के ये ठिकाने आपको निराश नहीं करेंगे.

Advertisement

1. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

अगर आप मन की शांति चाहते हैं, तो मार्च में बनारस यानी वाराणसी जरूर जाएं. इस समय यहां की सुबह बहुत सुहावनी होती है और शाम को हल्की ठंडक बनी रहती है. ज्यादा धूप न होने की वजह से आप बनारस की मशहूर तंग गलियों में बिना थके घंटों घूम सकते हैं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा, सुबह-सुबह गंगा नदी में नाव की सवारी करना और शाम को घाट पर होने वाली गंगा आरती देखना आपके दिल को छू लेगा. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन नहीं 'महल' है, 5 देशों का सफर और लाखों का किराया, इतने में आ जाए फ्लैट!

2. उदयपुर, राजस्थान

झीलों के शहर उदयपुर में मार्च का मौसम हल्की धूप और ठंडी हवाओं के साथ बहुत प्यारा लगता है. राजस्थान की तेज गर्मी शुरू होने में अभी काफी समय है, यही वजह है कि घूमने का यह सबसे सही मौका है. साफ नीले आसमान की परछाई जब पिछोला झील के पानी में दिखती है, तो शहर किसी सपने जैसा सुंदर लगता है. इसके अलावा, आप यहां के शानदार सिटी पैलेस को देख सकते हैं या जग मंदिर जा सकते हैं. इतना ही नहीं, सहेलियों की बाड़ी के बगीचों में टहलना और झील किनारे शाम बिताना आपको एक अलग ही सुकून देगा.

Advertisement

3. वायनाड, केरल

प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए मार्च में वायनाड किसी जन्नत से कम नहीं है. इस दौरान यहां की पहाड़ियां कॉफी के बागानों की खुशबू से महकती रहती हैं और मौसम भी बहुत सुहावना होता है. अच्छी बात ये है कि इस समय बारिश का डर नहीं रहता, इसलिए आप आराम से एडक्कल गुफाओं की पुरानी नक्काशी देखने जा सकते हैं. इसके साथ ही, बनासुरा सागर बांध के नजारे और चेम्ब्रा पीक की मशहूर दिल के आकार वाली झील तक की छोटी सी ट्रेकिंग आपके सफर में रोमांच भर देगी.

4. ऊटी, तमिलनाडु 

दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी मार्च में अपनी असली रंगत में होता है. इस समय यहां के बगीचे रंग-बिरंगे फूलों से भर जाते हैं और चाय के बागान बिल्कुल ताजे और हरे-भरे दिखते हैं. यही नहीं, भीड़ कम होने की वजह से यहां काफी शांति रहती है. ऊटी झील में नाव चलाना और यहां की मशहूर टॉय-ट्रेन की सवारी करना एक ऐसा अनुभव है जो हर किसी को पसंद आता है. साथ ही, अगर आप ऊंचाई से पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो डोड्डाबेट्टा पीक जरूर जाएं.

यह भी पढ़ें: खिड़की के बाहर 'जन्नत' का नजारा, भारत के ये रेलवे ट्रैक सफर को बना देंगे यादगार

Advertisement

5. गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मार्च से वसंत का मौसम शुरू हो जाता है. इस दौरान चारों तरफ फूल खिलने लगते हैं और पहाड़ों की चोटियां बिल्कुल साफ दिखाई देती हैं. देखा जाए तो यहां का मौसम बहुत ही आरामदायक होता है और पहाड़ों की ताजी हवा आपको तरोताजा कर देगी. इतना ही नहीं, आप त्सोमगो झील का साफ पानी देख सकते हैं और रुमटेक मठ जाकर शांति महसूस कर सकते हैं. शाम के वक्त एमजी मार्ग पर टहलते हुए लोकल खाने का स्वाद लेना इस ट्रिप को और भी यादगार बना देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement