भारत के वो 5 बीच, जहां की सुबह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं

भारत में कुछ ऐसे बीच हैं जहां की सुबह किसी जादू जैसी लगती है. पहाड़ों के पीछे से सूरज उगना तो आपने देखा होगा, लेकिन समंदर के बीच से सूरज की पहली किरण को देखना एक अलग अहसास है. जानिए उन खास जगहों के बारे में, जहां का सूर्योदय आपके लिए सपनों जैसा अनुभव बन जाता है. 

Advertisement
समंदर किनारे की ये सुबह आपको किसी खूबसूरत सपने जैसी लगेगी (Photo: Pixabay) समंदर किनारे की ये सुबह आपको किसी खूबसूरत सपने जैसी लगेगी (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

पहाड़ों के पीछे से सूरज निकलते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी समंदर की लहरों के बीच से सूरज की पहली किरण को निकलते हुए महसूस किया है? भारत में कुछ ऐसे समुद्र तट हैं जहां की सुबह किसी जादू जैसी लगती है. जब आसमान रंगों से भर जाता है और सूरज की लालिमा सीधे नीले पानी पर गिरती है, तो वो नजारा आपकी आंखों में हमेशा के लिए बस जाता है. भारत के समुद्री किनारे उन लोगों के लिए जन्नत हैं, जो सुबह की खूबसूरती के दीवाने हैं. तो चलिए जानते हैं उन खास लोकेशन्स के बारे में जहां का सूर्योदय सबसे बेस्ट होता है.

Advertisement

1. कन्याकुमारी, तमिलनाडु

अगर आप भारत में सबसे बेहतरीन सूर्योदय देखना चाहते हैं, तो कन्याकुमारी से अच्छी कोई जगह नहीं है. सबसे खास बात यह है कि यहां बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर एक साथ मिलते हैं.  इस जगह की खास बात यह है कि जब समंदर के बीच से सूरज धीरे-धीरे ऊपर की तरफ निकलता है, तो उसकी रोशनी तीनों समुद्रों के पानी पर अलग-अलग रंग की चमक बिखेरती है. यह नजारा इतना जादुई लगता है कि आपको यकीन ही नहीं होगा कि आप सच में इसे देख रहे हैं, बिल्कुल किसी फिल्म के सीन जैसा. 

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा 'कैमल हब' है राजस्थान का ये शहर

2. सीतापुर बीच, अंडमान

अंडमान के नील द्वीप पर एक छोटा सा बीच है जिसका नाम सीतापुर बीच है, लेकिन लोग इसे प्यार से सनराइज बीच भी कहते हैं क्योंकि यहां की सुबह की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं. यही वजह है कि लोग अपनी नींद कुर्बान करके भोर में ही यहां पहुंच जाते हैं ताकि इस जादुई नजारे को मिस न कर दें. जैसे ही सफेद रेत और दूर तक फैला पानी सुबह की पहली रोशनी से सुनहरा होने लगता है, तो वह अहसास किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं लगता

Advertisement

3. राधानगर बीच, अंडमान

हैवलॉक द्वीप का राधानगर बीच अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां का साफ फिरोजी पानी और मखमल जैसी सफेद रेत सूर्योदय के समय और भी चमकने लगती है. जब सूरज की पहली किरण लहरों पर पड़ती है, तो पूरे बीच का लुक ही बदल जाता है. यहां की शांति और सुबह की ताजी हवा आपके मन को खुश कर देगी.

4. कोवलम बीच, केरल

केरल का कोवलम बीच खासकर उन लोगों के लिए बना है जो शोर-शराबे से दूर शांति के साथ उगते सूरज का आनंद लेना चाहते हैं. यहां ताड़ के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच से जब सूरज की लालिमा धीरे-धीरे दिखाई देती है, तो वह नजारा किसी सुंदर पेंटिंग जैसा नजर आता है. इस जगह, लहरों के संगीत के साथ सूरज को समंदर से ऊपर आते देखना एक ऐसा अहसास है, जिसे आप चाहकर भी कभी भूल नहीं पाएंगे

यह भी पढ़ें: समंदर के भीतर छिपा है दुनिया का सबसे बड़ा झरना, जिसे नहीं देख पाती इंसानी आंखें

5. चंद्रभागा बीच, ओडिशा

ओडिशा का चंद्रभागा बीच, जो कोणार्क सूर्य मंदिर के बिल्कुल पास है, अपनी शांति और खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां का सूर्योदय सिर्फ एक नजारा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अहसास जैसा लगता है. मंदिर के पास समुद्र किनारे जब सूरज अपनी पहली चमक बिखेरता है, तो वह सीन इतना दमदार होता है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पुराने इतिहास और कुदरत का ऐसा जबरदस्त तालमेल आपको शायद ही कहीं और देखने को मिले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement