फिर महंगा हुआ Xiaomi का ये फोन, दो बार बढ़ चुकी है कीमत

Xiaomi 17T 5G की कीमत में एक बार फिर से इजाफा हो गया है, इससे पहले इस हैंडसेट को 59,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब तक इस स्मार्टफोन की कीमत में दोबार इजाफा हो चुका है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 69,999 रुपये हो चुकी है.

Advertisement
Xiaomi 17T Xiaomi 17T

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

Xiaomi ने एक बार फिर से अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा कर दिया है, जिसका नाम Xiaomi 17T 5G है. इस डिवाइस को भारत में कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है.

Xiaomi 17T 5G की कीमत में 5 हजार रुपये का इजाफा किया जा चुका है.  कंपनी के बेस मॉडल की कीमत 69,999 रुपये कर दी है, जो पहले 64,999 रुपये थी और उससे पहले लॉन्चिंग के दौरान ये कीमत 59,999 रुपये थी. ये कीमत बेस वेरिएंट की है, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 

Advertisement

Xiaomi 17T 5G के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये से बढ़ाकर 74,999 रुपये कर दी है. नई कीमत Xiaomi इंडिया के ऑफिशियल पोर्टल पर और Amazon India पर अपडेट हो चुकी है. 

Xiaomi 17T 5G इस साल जून में लॉन्च हुआ था

Xiaomi 17T 5G को इस साल जून में 59,999 रुपये में लॉन्च किया था. लेटेस्ट प्राइस रिवाइज के बाद इस हैंडसेट की कीमत में 10 हजार रुपये तक का इजाफा हो चुका है. इस डिवाइस को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था, जो वॉयलेट, ब्लू और ब्लैक कलर हैं. 

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स हुए मार्केट से गायब, जानिए वजह

Xiaomi 17T 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Xiaomi 17T 5G में 6.59-inch AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 1.5K रेजोल्युशन के साथ आता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन दी है. 

Advertisement

Xiaomi 17T 5G का प्रोसेसर 

Xiaomi 17T 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो 12GB LPDDR5x RAM के साथ आता है. इसमें 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

Xiaomi 17T 5G का कैमरा 

Xiaomi 17T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी कैमरा दिया है. सेकेंडरी कैमरा 50-megapixel Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है. 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »