WhatsApp यूजर्स परेशान, भारत में कई अकाउंट बंद, मेटा बताई वजह

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अचनाक सोमवार को यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें भारत यूजर्स भी शामिल हैं. मेटा ने उनको बताया है कि कंपनी के नियमों के तहत उनके अकाउंट का रिव्यू किया जा रहा है, जिसके लिए 24 घंटे के लिए सर्विस को बंद कर दिया है.

Advertisement
WhatsApp ऐप हुआ ब्लॉक. (Photo: Unsplash) WhatsApp ऐप हुआ ब्लॉक. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने कई यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. इसमें भारतीय यूजर्स का भी नाम शामिल है. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट किया है और बताया है कि उनके अकाउंट को अंडर रिव्यू प्रोसेस में डाल दिया है. 24 घंटे के लिए सर्विस को ब्लॉक कर दिया है. ऐसे में यूजर्स वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. 

Advertisement

पीटीआई ने जब वॉट्सऐप के प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया है कि वे हमेशा से ही उन लोगों से आगे रहते हैं, जो उनकी सर्विस का गलत इस्तेमाल करते हैं. साथ ही दूसरे यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए चंद लोगों के अकाउंट ब्लॉक किए जाते हैं. हालांकि कई बार वह गलती भी कर देते हैं और गलत यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक कर देते हैं, जिसको जितना जल्दी संभव हो उस अकाउंट को ओपन कर देते हैं. 

WhatsApp ऐप पर ये समस्या सोमवार शाम 8 बजे से आने लगे, जहां बहुत से यूजर्स अपना मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. मेटा ने इन यूजर्स को पहले कोई वॉर्निंग नहीं दी थी.  

वॉट्सऐप पर आने लगे वॉर्निंग मैसेज 

वॉट्सऐप ऐप पर यूजर्स को एक मैसेज नजर आने लगा, जिसका स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. मैसेज में लिखा था कि अकाउंट का रिव्यू किया जा रहा है और तारीख 3 अगस्त 2026. आपके अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी को चेक किया जा रहा है. वह कंपनी के नियमों का पालन करते हैं या नहीं, ये देखा जा रहा है. 24 घंटे के अंदर यूजर्स को जवाब दे दिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI स्मार्टफोन के दौर में GenZ क्यों खरीद रहे हैं पुराने स्टाइल का फीचर फोन? नहीं काम करता है कोई ऐप

मैसेज के नीचे ज्यादा डिटेल्स के लिए क्लिक करने को कहा

कंपनी के मैसेज के नीचे लिखा है कि इस समस्या के संबंध में और ज्यादा डिटेल्स देखें. साथ ही नीचे की तरफ लिखकर दिया है कि WhatsApp का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें. इसके बारे में डिटेल्स चेक करें. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी

वॉट्सऐप यूजर्स ने लिखा पोस्ट 

वॉट्सऐप यूजर्स ने अकाउंट ब्लॉक होने के बाद अपनी बात कंपनी तक पहुंचाने के लिए X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर लिखा. उनका वॉट्सऐप अकाउंट अचानक से बंद कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि वह सिर्फ ऑफिशियल ऐप का ही इस्तेमाल करती है और उनका काम पूरी तरह से वॉट्सऐप पर निर्भर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »