इंतजार खत्म! अब WhatsApp पर मैसेज कर सकेंगे शेड्यूल, देर रात तक जागने की जरूरत नहीं

WhatsApp के लिए मैसेज शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है, जिसकी जानकारी खुद Wabetainfo ने शेयर की है. शेड्यूल मैसेज फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों पर दिखाई देगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp पर मिलेगा शेड्यूल मैसेज फीचर. (Photo: Getty Image) WhatsApp पर मिलेगा शेड्यूल मैसेज फीचर. (Photo: Getty Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

WhatsApp पर एक फीचर का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, जिसका नाम है वॉट्सऐप मैसेज शेड्यूल फीचर. इस फीचर की मदद से मैसेज को टाइप करके रख दें और टाइम व डेट सेट कर दें. इसके बाद जैसे ही वह तारीख और समय आएगा, मैसेज ऑटोमेटिक डिलिवर हो जाएगा. इसका इस्तेमाल बर्थडे, एनवर्सिरी आदि की शुभकामनाएं देने के लिए जा सकता है.

Advertisement

WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि  TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत एक नए फीचर पर टेस्टिंग हो रही है, जिसका नाम Scheduled messages है. 

शेड्यूल मैसेज फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में 

Wabetainfo के मुताबिक, अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. इसको अभी बीटा वर्जन के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. Wabetainfo ने इस अपकमिंग फीचर का इमेज भी शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाया गया है कि शेड्यूल मैसेज का ऑप्शन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब एडमिन को दी ये पावर

Wabetainfo का पोस्ट 

Wabetainfo ने पोस्ट करके बताया है कि WhatsApp एक फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से चैट्स को शेड्यूल किया जा सकेगा. फ्यूचर अपडेट में ये फीचर उपलब्ध होगा. 

Advertisement

ग्रुप और पर्सनल चैट पर करेगा काम 

Wabetainfo के मुताबिक यह अपकमिंग फीचर पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों पर काम करेगा. इसके लिए यूजर्स को मैसेज के साथ टाइम और तारीख को सेट करना होगा. साथ ही शेड्यूल किए गए मैसेज, जो अब तक नहीं भेजे गए हैं, उनकी संख्या भी देखी जा सकेगी. 

यह भी पढ़ें: पिछले साल सबसे ज्यादा बिका ये स्मार्टफोन, टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ दो कंपनियों के फोन

iOS के बीटा वर्जन पर आया नजर 

WhatsApp का अपकमिंग मैसेज शेड्यूल फीचर आईओएस के लिए Beta version 26.7.10.72 के लिए जारी किया है. आने वाले दिनों में इसको लेकर और भी डिटेल्स सामने आएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement