आज रात आपका कनेक्शन कट जाएगा... साइबर ठगों का खतरनाक पैंतरा, रहें सावधान!

WhatsApp पर गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ठग फर्जी मैसेज भेजकर APK ऐप डाउनलोड करवाते हैं और बैंक अकाउंट खाली करने की कोशिश करते हैं. जानिए कैसे काम करता है यह स्कैम और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Advertisement
 एक मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! (Photo: AI) एक मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

सोचिए, आपके WhatsApp पर एक मैसेज आता है. मैसेज में लिखा होता है कि आज रात से आपके घर की गैस सप्लाई बंद हो जाएगी. अगर आप अपना गैस कनेक्शन चालू रखना चाहते हैं, तो तुरंत दिए गए लिंक पर क्लिक करके एक ऐप डाउनलोड करें और पेमेंट कर दें.

अब जाहिर सी बात है, गैस कनेक्शन बंद होने की बात सुनकर आप भी घबरा जाएंगे. आपको लगेगा कि कहीं सच में गैस सप्लाई बंद न हो जाए. बस इसी डर का फायदा साइबर ठग उठाते हैं. आप बिना सोचे-समझे ऐप डाउनलोड कर लेते हैं और फिर कुछ ही देर में आपके बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं.

Advertisement

ऐसा ही एक मामला हमारी टीम के एक साथी के साथ होते-होते बचा. अच्छी बात ये रही कि उन्होंने समय रहते इस मैसेज की सच्चाई समझ ली. लेकिन सवाल है कि आखिर साइबर ठग लोगों को इस जाल में कैसे फंसा रहे हैं? ये पूरा स्कैम कैसे काम करता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर ₹8,000 बोनस का लालच देकर हो रही ठगी, WhatsApp पर वायरल मैसेज से रहें सावधान, PIB ने खोली पोल!

कैसे काम करता है ये WhatsApp स्कैम?

साइबर ठग अब लोगों को ठगने के लिए गैस कनेक्शन का सहारा ले रहे हैं. इसके लिए ठग वॉट्सऐप पर गैस सप्लाई कंपनी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाते हैं. फिर लोगों को ऐसे मैसेज भेजते हैं, जिन्हें पढ़कर कोई भी परेशान हो सकता है.

Advertisement

मैसेज में दावा किया जाता है कि आपका गैस कनेक्शन बंद होने वाला है. इसे चालू रखने के लिए दिए गए लिंक से ऐप डाउनलोड करें या तुरंत पेमेंट करें.
इसके बाद शुरू होता है असली खेल.

ठग आपको एक APK फाइल या ऐप का लिंक भेजते हैं. जैसे ही आप बिना जांच-पड़ताल किए इस ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करते हैं, आपका फोन खतरे में पड़ सकता है.

ऐसे संदिग्ध ऐप के जरिए ठग आपके फोन की जानकारी और जरूरी परमिशन का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद वे आपके बैंकिंग अकाउंट तक पहुंच बनाने और पैसे निकालने की कोशिश कर सकते हैं. यानी गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर ठग आपके बैंक अकाउंट पर नजर लगाए बैठे हैं.

यह भी पढ़ें: EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही आई दिक्कत, यूजर्स बोले- काम नहीं कर रहा

इस स्कैम से कैसे बचें?

अब सवाल आता है कि आखिर इस तरह की ठगी से बचा कैसे जाए? सबसे पहले तो वॉट्सऐप पर आए किसी भी ऐसे मैसेज को देखकर घबराएं नहीं. गैस कनेक्शन बंद होने की जानकारी के लिए अपनी गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर चेक करें.

किसी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई APK फाइल डाउनलोड करें. अगर मैसेज में पेमेंट करने के लिए कहा जा रहा है, तो पहले अपनी गैस एजेंसी के ऑफिशियल नंबर पर कॉल करके इसकी पुष्टि जरूर करें.

Advertisement

अगर गलती से आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो बिना देर किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा आप cybercrime.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ध्यान रखिए, गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर कोई आपसे जल्दबाजी में ऐप डाउनलोड करवाता है, तो सावधान हो जाइए. आपकी एक छोटी सी गलती बैंक अकाउंट खाली कर सकती है
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »