Realme भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Realme C83 5G होगा. रियलमी की C सीरीज अफोर्डेबल सेगमेंट की सीरीज है. कंपनी ने बताया है कि इस हैडंसेट को आने वाली 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा यह हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए Realme C73 5G का अपग्रेड वर्जन होगा.
ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग लो बजट स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी के साथ आएगा. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इस हैडंसेट को करीब 6 साल तक आसानी से यूज किया जा सकता है. इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जाएगा.
रियलमी के फोन में बेहतर ड्यूरेबिलीट
ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें MIL-STD 810H military ग्रेड शॉक फ्रूफ को शामिल किया है. इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसको डस्ट और पानी से बचाने का काम करता है. कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल में दिखाया है कि पानी से इसको ज्यादा नुकसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें
Realme C83 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme C83 5G को लेकर कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि इसमें 144Hz का रिफ्रेस रेट्स मिलेगा. साथ ही इसमें 6.8-inch HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है. आने वाले दिनों में इस हैंडसेट को लेकर और भी खुलेसा होंगे. इसमें प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज आदि की भी जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: कहीं एक्सपायर तो नहीं आपका स्मार्टफोन, मंडरा रहा खतरा
Realme C83 5G में डुअल रियर कैमरा होगा
Realme C83 5G में बैक पैनल वर्टिकल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर को शामिल किया जाएगा. इस हैंडसेट को Blooming Purple कलर के साथ पेश किया जाएगा. यह स्मार्टफोन सेल के लिए फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर पर लॉन्च के बाद उपलब्ध होगा.
aajtak.in