गूगल पिक्सल 11 सीरीज इस साल लॉन्च होगी और ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही इस हैंडसेट का एक खास फीचर कंपनी ने गलती से लीक कर दिया है. अपकमिंग सीरीज में ग्लो पिक्सल नाम का फीचर नजर आएगा. ये दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया है.
दरअसल, हाल ही में आयोजित गूगल के एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 के दौरान कंपनी ने एक हैंडसेट को दिखाया, जिसमें कैमरे के चारों तरफ लाइट चमक रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह अपकमिंग पिक्सल 11 सीरीज का हिस्सा होगा.
गूगल आईओ 2026 में कीनोट प्रजेंटेशन के दौरान कंपनी ने जेमिनाई ओम्नी का डेमो दिखाते समय गलती से पिक्सल ग्लो फीचर से पर्दा उठा दिया. एक मॉडल के हाथ में तथाकथित पिक्सल 11 सीरीज का फोन था और वीडियो के आखिर में फोन के चारों तरफ चमकली लाइट्स नजर आ रही थी.
यह भी पढ़ें: आसमान छूने के लिए तैयार स्मार्टफोन्स की कीमतें, इस साल अब तक 40% महंगे हो गए हैं फोन्स
AI से कनेक्टेड विजुअल इफेक्ट्स
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया है कि संभव है कि यह चमक AI से कनेक्टेड विजुअल इफेक्ट्स को दिखाने के लिए इस्तेमाल की गई हो. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से ऑफिशियली इस फीचर को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.
प्रोटेक्टिव केस की वजह से कंफ्यूजन
अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया है कि प्रजेंटेशन के दौरान दिखाए गए फोन पर प्रोटेक्टिव केस लगा हुआ है. इस केस की वजह से ये साफ नहीं हो पाया है कि डेमो में यूज होने वाला हैंडसेट पिक्सल 10 सीरीज का है या फिर पिक्सल 11 है.
यह भी पढ़ें: सैमसंग का बड़ा ऐलान, एक साल की वॉरंटी के साथ कंपनी बेचेगी सेकंड हैंड स्मार्टफोन्स, आधी कीमत पर
अगस्त में होगी पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग
गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग अगस्त महीने में हो सकती है. अगस्त में कंपनी मेड बाई गूगल नाम का बड़ा इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें पिक्सल 11 सीरीज को पेश किया जाएगा. इसमें टेन्सोर जी6 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क