OPPO ने भारत में अपनी F Series के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G को मार्केट में उतारा है. इस सीरीज में कंपनी ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और मजबूत बिल्ड पर खास फोकस किया है. दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बैटरी और 50MP का ultra-wide सेल्फी कैमरा है. वहीं F35 Pro में कुछ ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
कीमत की बात करें तो OPPO F35 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस कीमत में आता है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है.
दूसरी तरफ, OPPO F35 Pro 5G की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है. इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है. 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 54,999 रुपये का है.
दोनों फोन की बिक्री 11 अक्टूबर से शुरू होगी. इन्हें OPPO के ऑफलाइन स्टोर्स और ओप्पो India e-Store के अलावा Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकेगा.
50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा
ओप्पो F35 सीरीज का सबसे बड़ा खासियत इसका फ्रंट कैमरा है. दोनों फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है, जिससे ग्रुप सेल्फी लेते समय ज्यादा लोग आसानी से फ्रेम में आ सकते हैं. कैमरे में ऑटोफोकस और AI ऑटो वाइड-एंगल स्विच का सपोर्ट भी दिया गया है.
F35 Pro में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं F35 में 50MP मेन कैमरा के साथ 2MP डेप्थ कैमरा मिलता है.
यह भी पढ़ें: OPPO K14 Plus Launched: 8000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन, कीमत 30 हजार से कम
8000mAh की बड़ी बैटरी
बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का कहना है कि बैटरी 1,800चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा कैपेसिटी बनाए रख सकती है.
F35 Pro में 6.78-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक refresh rate सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर मिलता है. वहीं ओप्पो F35 में 6.57-inch AMOLED डिस्प्ले और 120Hz refresh rate दिया गया है. इसमें MediaTek
यह भी पढ़ें: POCO X8 Power 5G : भारत में आ रहा 10,000mAh बैटरी वाला फोन, इस दिन होगी लॉन्चिंग
Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर मिलता है.
मजबूती के लिए दोनों फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K ratings दी गई हैं. साथ ही मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और रेनस्टॉर्म टच फीचर भी मिलता है. यानी गीले हाथों से भी स्क्रीन को इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.
कुल मिलाकर, ओप्पो ने F35 सीरीज में बड़ी बैटरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा और मजबूत build पर फोकस किया है. वहीं F35 Pro में बेहतर डिस्प्ले , प्रोसेसर और रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसकी कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क