Jio का बड़ा ऐलान, बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा ये फायदा, इंटरनेशनल रोमिंग पर मिलेंगे SMS

Jio ने एक बड़ा ऐलान किया है. अब यूजर्स इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान बिना एक्स्ट्रा रिचार्ज पैक के भी SMS आदि रिसीव कर सकेंगे. इसके लिए यूजर्स के पास Wifi कनेक्टिविटी होनी चाहिए और अन्य कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Jio यूजर्स इंटरनेशनल रोमिंग पर मुप्त में SMS रिसीव कर सकेंगे. (Photo: Getty Image) Jio यूजर्स इंटरनेशनल रोमिंग पर मुप्त में SMS रिसीव कर सकेंगे. (Photo: Getty Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

रिलायंज जियो की तरफ से न्यू सर्विस का ऐलान किया है, जिसकी मदद से यूजर्स को इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान भी फायदा मिलेगा. विदेश यात्रा के दौरान लगने वाली रोमिंग के दौरान वाईफाई कनेक्टिविटी पर रहते हुए SMS रिसीव कर सकेंगे, जिससे यूजर्स आसानी से जरूरी मैसेज को रिसीव कर सकेंगे. इसके लिए अलग से इंटरनेशनल रोमिंग पैक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी. 

Advertisement

रिलायंस जियो की इस सर्विस का फायदा आसानी से उठाया जा सकेगा. इसके लिए यूजर्स को इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान अपने हैंडसेट को किसी भी वाईफाई से कनेक्ट करना होगा. 

यूजर्स को इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. जैसे यूजर्स के पास एक जियो डॉमेस्टिक एक्टिव रिचार्ज होना चाहिए. स्टेबल वाईफाई कनेक्शन होना चाहिए. साथ ही स्मार्टफोन के अंदर VoWifi (wifi) का सपोर्ट होना चाहिए. 

इसके बाद यूजर्स को मोबाइल के सेटिंग्स में जाना होगा. फिर सेटिंग्स के अंदर जाकर Wi-Fi Calling (VoWiFi) को इनेबल कर दें. फिर वाईफाई कनेक्टिविटी के दौरान जो SMS आ रहे हैं वो बिना किसी एक्स्ट्रा प्लान के रिसीव होंगे.

यह भी पढ़ें: 200 दिन, 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio का खास रिचार्ज

Jio यूजर्स को मिलेंगे ये बेनेफिट्स 

फ्री इनकमिंग SMS की मदद से यूजर्स को कई फायदे होंगे. इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान यूजर्स सेंसटिव डिटेल्स को एक्सेस कर सकेंगे. इसमें बैंक ओटीपी, ट्रांजैक्शन अलर्ट, सर्विस और वेरिफिकेशन मैसेज रिसीव हो सकेंगे. जियो भारत में एक पॉपुलर टेलिकॉम कंपनी है. सस्ते रिचार्ज प्लान की मदद से इसका बड़ा यूजरबेस है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगी कॉलिंग समेत बहुत कुछ

इंटरनेशनल रिचार्ज क्या होते हैं? 

इंटरनेशनल रिचार्ज असल में वे प्लान होते हैं, जिनका यूज इंटरनेशनल रोमिंग में होता है. घरेलू रिचार्ज प्लान सिर्फ देश की सीमा में काम करते हैं. इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान इंटरनेशनल पैक लेना पड़ता है, जिसकी मदद से कॉलिंग, डेटा, SMS आदि का फायदा मिलता है. हालांकि कुछ रिचार्ज ऐसे भी हैं, जो इंटरनेशनल रोमिंग बेनेफट्स के साथ आते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement