अब हिसाब चुकता करने का समय आ गया है..., ईरान के धार्मिक ऐप पर आया ये वॉर्निंग मैसेज

ईरान पर बस और मिसाइल से हमले के साथ साइबर अटैक से कई ऐप और वेबसाइट को निशाना बनाया गया. ईरान के पॉपुलर और धार्मिक ऐप BadeSaba को भी निशाना बनाया गया और यूजर्स को मैसेज दिखाया गया है कि अब हिसाब चुकता करने का समय आ गया है.

Advertisement
ईरान में लोगों को धार्मिक ऐप पर आया वॉर्निंग मैसेज. (File Photo: Unsplash) ईरान में लोगों को धार्मिक ऐप पर आया वॉर्निंग मैसेज. (File Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया. इसके बाद ईरान के डिजिटल वर्ल्ड को भी हैक कर लिया गया. कई साइबर एक्सपर्ट ने बताया है कि ईरान में साइबर अटैक की भी एक लहर देखने को मिली है.

साइबर हैकिंग के तहत कई समाचार वेबसाइटों को हैक कर उन पर अलग-अलग मैसेज को ब्रॉडकास्ट किया गया. साथ ही 50 लाख से अधिक डाउनलोड वाले धार्मिक कैलेंडर ऐप ‘BadeSaba’ को भी हैक कर निशाना बनाया गया. 

Advertisement

ईरानी लोगों को दिखा बदला लेने वाला मैसेज

हैकर्स ग्रुप ने BadeSaba ऐप यूजर्स को मैसेज दिखाया गया है कि अब हिसाब चुकता करने का समय आ गया है. इसके अलावा कई मैसेज में ये भी कहा कि सशस्त्र बलों से हथियार छोड़कर जनता का साथ देने की अपील की गई. हालांकि इसको लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने BadeSaba ऐप के सीईओ से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की आखिर कैसे मिली लोकेशन? US-Israel की टेक्नोलॉजी ने ऐसे किया ट्रैक

ईरानी सरकार के कई पोर्टल हुए हैक 

साइबर ऑपरेशन के तहत ईरानी सरकार सर्विस के पोर्टल को निशाना बनाया गया है. इससे सरकार ईरानी सेना के कॉर्डिनेशन को लिमिटेड करना चाहती है. ये जानकारी जेरुशलेम पोस्ट ने दी है. 

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई 

Advertisement

इजरायल के साथ मिलकर अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. इस युद्ध की वजह से अन्य देशों पर भी तनाव देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: AI ने पहले ही बता दी थी ईरान पर हमले की तारीख, Elon Musk ने भी कही ये बात

UAE स्थित Amazon डेटा सेंटर्स पर आग 

सोमवार सुबह जानकारी मिली की ईरान हमले के जद में Amazon क्लाउड का डेटा सेंटर भी आया है, जो UAE में है. अचानक डेटा सेंटर्स के कुछ टकराया, जिसके बाद चिंगारी उठी और डेटा सेंटर्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस युद्ध में टेक्नोलॉजी का बड़ा स्तर पर यूज किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement