'स्वागतम, नमस्कार...', ट्रंप की पत्नी के सामने रोबोट ने द‍िखाए भारतीय संस्कार, देखें वायरल वीडियो

अमेरिका में तैयार किए गए रोबोट भारतीय बोली बोल रहे हैं. हाल ही में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ नजर आए रोबोट ने स्वागतम् कहा, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है. वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क के टेस्ला रोबोट ने नमस्कार करके सभी को चौका चुका है. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Advertisement
मिलेनिया ट्रंप के साथ नजर आया रोबोट का नाम फिगर-3 है. (Photo: X/@Osint613) मिलेनिया ट्रंप के साथ नजर आया रोबोट का नाम फिगर-3 है. (Photo: X/@Osint613)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

भारतीय बोली और भारतीय संस्कृति ने दुनियाभर के लोगों को आकर्षित किया है. यही वजह है कि नए जमाने के ह्यूमनॉइड रोबोट भी भारतीय बोली बोलने लगे हैं. जहां अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ नजर आए रोबोट ने स्वागतम कहा. वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क का टेस्ला रोबोट पहले ही नमस्कार करके सभी को चौका चुका है. आइए एक-एक करके दोनों के बारे में जानते हैं. 

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप के एक वीडियो ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा है. व्हाइट हाउस में आयोजित एक ग्लोबल समिट के दौरान वे रोबोट के साथ नजर आईं. इस रोबोट ने स्वागतम कहकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है. हालांकि रोबोट ने और भी भाषाएं बोली हैं.

दरअसल, फोस्टरिंग द फ्यूचर टूगेदर ग्लोबल कोइलेशन समिट के दूसरे दिन, मेलानिया ने जब समिट में एंट्री की तो उनके साथ एक ह्यूमनॉइड रोबोट मौजूद नजर आया. इसका नाम 'फिगर 03' है. इस रोबोट को अमेरिका ने डेवलप किया गया है. 

मेलानिया ट्रंप के साथ रेड कारपेट पर चला रोबोट

 

रोबोट ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया है और हिंदी भाषा में स्वागतम भी कहा. यह वीडियो कुछ ही समय के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया. 

मेलानिया ने 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया. साथ ही यहां रोबोट् ने बड़ी ही सादगी में अपना परिचय दिया. रोबोट ने कहा कि वह बच्चों को तकनीक रूप से सशक्त बनाने के इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनकर आभारी हैं. साथ ही उन्होंने स्वागतम कहा. 

Advertisement

व्हाइट हाउस के मुताबिक यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी फर्स्ट लेडी ने एक ही दिन में 45 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी संभाली हो. यह समिट मेलानिया ट्रंप की व्यापक पहल फोस्टरिंग द फ्यूचर का हिस्सा है, जो बच्चों के डेवलपमेंट के लिए जरूरी है. 

टेस्ला रोबोट दिखा चुका है योग 

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk के टेस्ला रोबोट का भी वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में टेस्ला ने योग करके दिखाया था. इसमें सूर्य नमस्कार आदि किया था. यह वीडियो भारत समेत दुनियाभर के देशों में वायरल हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement