Honor ने MWC में पेश किया Robot Phone, मोबाइल की दुनिया बदलेगा या हो जाएगा फ्लॉप?

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC2026) की शुरुआत हो चुकी है. ये दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल कॉन्फ्रेंस है जहां दुनिया भर की कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स और दूसरे इनोवेशन्स शोकेस करते हैं. इस दौरान रोबोट फोन लॉन्च हुआ है, लेकिन क्या ये असल में हिट हो पाएगा?

Advertisement
Honor Robot Phone Honor Robot Phone

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 में Honor ने एक ऐसा फोन पेश किया है जो आज तक के सामान्य स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग है. इसका नाम है Honor Robot Phone और यह सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक रोबोट-जैसा स्मार्टफोन बताया जा रहा है. दावा है कि ये यूजर के साथ फिजिकल मूवमेंट और AI-बेस्ड इंटरैक्शन भी करेगा. सच्चाई ये भी है कि ये फोन मार्केटिंग गिमिक जैसा ही है. 

Advertisement

Honor Robot Phone का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें एक मूवेबल कैमरा आर्म लगा है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है जो स्मार्टफोन के पीछे से निकलकर अलग-अलग दिशा में घूम सकता है. यूजर की फेस ट्रैकिंग, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग और वीडियो स्टेबिलाइजेशन जैसे काम यह कैमरा AI-सिस्टम के साथ मिलकर और बेहतर तरीके से करेगा.

फोन की खासियतें और रोबोटिक फीचर

Robot Phone की कैमरा यूनिट एक चार-डिग्री ऑफ़ फ्रीडम (4DoF) गिंबल सिस्टम पर काम करती है, जो कैमरा को इंडिपेंडेंट रूप से घूमने, झुकने और यूजर को फॉलो करने में मदद देता है.

इसका मतलब है कि वीडियो कॉल या टिम-लैप्स शूटिंग में कैमरा खुद अपने आप सही एंगल ढूंढ सकता है. Honor ने कैमरा असिस्टेंट को इतना एडवांस बनाया है कि यह न सिर्फ फोटो-वीडियो के लिए बेहतर पिक्चर देगा, बल्कि यूजर के मूड के हिसाब से हिल-डुल भी सकता है और म्यूजिक के साथ डांस जैसा बिहेवियर भी दिखा सकता है. बता दें कि ये सब कंपनी का दावा है. 

Advertisement

कंपनी के मुताबिक इसमें AI-बेस्ड ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा, जिससे कैमरा यूजर या किसी ऑब्जेक्ट को फॉलो करेगा, बिना कैमरा हिलाए, कैमरा के ऑटोमैटिक मूवमेंट से शूटिंग और वीडियो कॉल्स आसान हो जाएगी.

 Honor इस डिवाइस को एआई-इंटरैक्शन वाले स्मार्ट डिवाइस के रूप में पेश कर रही है, जहां फोन आपको नॉड, हेड शेक जैसे इशारों से रिप्लाई कर सकता है, और कुछ डेमो में इसे म्यूजिक के बीट पर सिंग या डांस करते भी दिखाया गया है.

लॉन्च और उपलब्धता

Honor ने यह फोन 2026 के Mobile World Congress में पेश किया है और बताया है कि इस साल के दूसरे हिस्से में चीन में लॉन्च होगा. फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च की तारीख और प्राइस क्लियर नहीं हुई है.

Honor Robot Phone का मुख्य मकसद स्मार्टफोन को सिर्फ टूल नहीं, बल्कि एक AI पावर्ड इंटरैक्टिव डिवाइस बनाना है जो यूजर के साथ शरीर की तरह मूव कर सके.

यह मोबाइल टेक्नोलॉजी में एक नया कदम माना जा रहा है, खासकर जब कंपनियां सिर्फ बेहतर स्क्रीन या प्रोसेसर से आगे बढ़कर बॉडी लैंग्वेज और फिजिकल इंटरैक्शन जैसी चीजों पर काम कर रही हैं. हालांकि इसका यूजकेस ज्यादा नहीं है. कंटेंट क्रिएटर्स के लिहाज से ये फोन काम का हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement