यूरोप में तपती गर्मी और लोगों ने पहनी स्पेशल वॉच, कैसे जान बचाता है 'ब्लैक ब्रेसलेट'?

यूरोप के देशों को अचानक से तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस दौरान बुजुर्गों की मदद से लिए उनको एक स्पेशल वॉच पहनाई गई है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
यूरोप में हीटवेव के दौरान ये ब्रेसलेट बुजुर्गों की कर रहा मदद. (Photo: Reuters) यूरोप में हीटवेव के दौरान ये ब्रेसलेट बुजुर्गों की कर रहा मदद. (Photo: Reuters)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

यूरोप इस साल हीट वेव का सामना कर है. टेम्प्रेचर अचानक 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. गर्मी की वजह से अफरा-तफरी मची है. वहां AC, कूलर और अन्य कूलिंग प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ गई है. बुजुर्गों को बचाने के लिए एक 'हीटवेव वॉच' दी गई है, जो असल में एक इलेक्ट्रोनिक ब्रेसलेट है. 

यह ब्रेसलेट कलाई में बांधा जाता है, जिसमें वह दिल धड़कन, स्लीपिंग कंडिशन और अन्य डिटेल्स आदि को ट्रैक करता है. रात में सोते समय अगर कोई परेशानी आती है, तो यह उसमें भी बुजुर्गों की मदद करता है. 

Advertisement

एक बटन और मिल जाती है मदद 

घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग की मदद के लिए ब्रेसलेट बड़ा ही मददगार साबित होता है. अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो एक बटन दबाते हैं, जिसके बाद सोशल वर्कर को अलर्ट भेजा जाता है. फिर वहां से मदद आती है. ऐसे में उस शख्स की मदद के लिए इमरजेंसी में कुछ लोग आ जाते हैं, जिसमें एम्बुलेंस आदि भी शामिल होती हैं.

यह भी पढ़ें: धूप से चलेगा AC, बस इतनी है कीमत

कोविड के बाद रोम ने शुरू की सर्विस 

कोविड के बाद रोम की स्थानीय अथॉरिटी ने इसको बीते साल लॉन्च किया था, जो 456 मिलियिन अमेरिकी डॉलर की स्कीम का हिस्सा है. साथ ही मौजूदा समय में यह ब्रेसलेट करीब 700 लोगों को सर्विस देता है. 

यह भी पढ़ें: हीट वेव से जूझ रहे यूरोप में भारत की तरह AC नहीं लगा सकते, अलग हैं नियम

Advertisement

ब्लैक प्लास्टिक वाला ब्रेसलेट 

यह एक ब्लैक प्लास्टिक वाला ब्रेसलेट है, जिसको कलाई पर वॉच की तरह पहना जा सकता है. इसमें मोशन सेंसर है, जो एक्सिडेंट आदि को भी डिटेक्ट करते हैं, उसके बाद तुरंत इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट भेजते हैं.  

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 

हाल ही में यूरोप का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया है कि लोग कूलिंग प्रोडक्ट को खरीदने के लिए शोरूम में घुस गए और जल्द-जल्दी सामान उठाने लगे. ऐसा मंजर आजतक वहां के लोगों ने नहीं देखा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »