Play Store पर आया ChatGPT App, फोन पर जल्द मिलेंगे 'जादू' जैसे फीचर्स

ChatGPT एक AI प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से यूजर्स लेटर्स से लेकर ऑफिस तक के लिए ईमेल आदि लिख सकते हैं. इसके साथ ही छोटे-मोटे सवाल भी पूछ सकते हैं. अब एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए ChatGPT App को लॉन्च किया जाएगा. इस लॉन्चिंग की जानकारी OpenAI ने शेयर की है. Google play Store पर ये ऐप आ गया है.

Advertisement
ChatGPT App एंड्रॉयड पर जल्द देगा दस्तक. ChatGPT App एंड्रॉयड पर जल्द देगा दस्तक.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

ChatGPT App को iOS के अब Android पर लॉन्च होने जा रहा है. इसकी जानकारी ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने शेयर की है. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड किया है. OpenAI  ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. बताते चलें कि Apple यूजर्स के लिए इस ऐप को पहले ही जारी किया जा चुका है.

OpenAI ने ट्वीट करके बताया कि ChatGPT का एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐप अगले सप्ताह लॉन्च होगा. गूगल प्ले स्टोर पर 22 जुलाई से प्री ऑर्डर स्टार्ट हो चुका है. हालांकि आप AI फीचर्स के लिए किसी ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो माइक्रोसॉफ्ट के Bing App का इस्तेमाल कर सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट का यह ऐप Android और IOS दोनों के लिए जारी किया गया है. 

Advertisement

ChatGPT App का एंड्रॉयड पर लॉन्चिंग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ChatGPT के एंड्रॉयड वर्जन की लॉन्चिंग एकदम सही समय पर होने जा रही है. सेंसर टावर और सिमिलरवेब के हाल ही में आंकड़ों से पता चला, जून में वेब ट्रैफिक और ऐप इंस्टॉलेशन में गिरावट दर्ज की है. इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि न्यूज वर्जन GPT-4, धीमा और कम इंटेलीजेंस नजर आता है. 

OpenAI ला रहा नया अपडेट 

ChatGPT के पीछे काम करने वाली कंपनी OpenAI ने बताया कि वह सभी कंप्लेंट को रिस्पोंस दे रही है. साथ ही उन्होंने अपकमिंग अपडेट को बेहतर बनाने पर काम शुरू कर दिया है. एंड्रॉयड यूजर्स जल्द ही ChatGPT App का एक्सपीरियंस कर पाएंगे. साथ ही इस AI सिस्टम के एडवांस फीचर्स को एक्स्पोलर कर पाएंगे. साथ ही कंपनी ऐप पर यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. 

Advertisement

Open AI ने किया ट्वीट

 

क्या सच में नौकरियों के लिए खतरा है ChatGPT

दरअसल, भारत समेत पूरी दुनिया में चर्चा है कि ChatGPT  समेत कई अन्य AI प्लेटफॉर्म के चलते लाखों लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. आने वाले समय में यह कई प्रोग्रामर्स और कोडिंग वालों की नौकरी निगल लेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »