150 रुपये से कम में मिल रहे ये Recharge Plans, 30 दिनों तक है वैलिडिटी

BSNL Recharge Plan की बात करें तो यूजर्स को कम दाम वाले कई ऐसे प्लान मिलते हैं, जो अनलिमिटेड कॉल और डेटा के साथ आते हैं. ऐसे ही कुछ प्लान्स की डिटेल्स हम आज आपसे शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
BSNL Recharge Plan BSNL Recharge Plan

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST
  • BSNL दे रही 140 रुपये में 60GB डेटा
  • 147 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है
  • BSNL 118 रुपये में डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स ऑफर कर रही है

BSNL अपने कस्टमर्स को कम कीमत और लगभग एक महीने की वैलिडिटी वाले कई प्लान ऑफर करती है. 30 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आप डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान्स चाहते हैं, तो आपको 150 रुपये से कम में ही BSNL के प्लान मिल जाएंगे. 

140 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल कंज्यूमर्स को 140 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान मिलता है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा मिलता है. यानी 140 रुपये में 60GB डेटा मिलता है. 

Advertisement

साथ ही इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS का एक्सेस भी मिल रहा है. इसका फायदा सभी BSNL यूजर्स नहीं उठा सकते हैं. यह ऑफर सिर्फ गुजरात के कस्टमर्स यानी RNSBL के लिए है. हालांकि, कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे और प्लान है, जो कम कीमत में डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ आते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लान्स की डिटेल्स. 

बीएसएनएल का 147 रुपये का रिचार्ज

BSNL के 147 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है. इसमें यूजर्स को कुल 10GB डेटा मिलता है, जिसे एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. डेटा के साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री BSNL ट्यून्स मिलती हैं. हालांकि, इस प्लान के साथ कोई SMS लाभ नहीं मिलता है. 

118 रुपये का रिचार्ज प्लान

अगर आप इससे भी कम प्राइस के प्लान के तलाश में हैं, तो BSNL 118 रुपये का रिचार्ज ऑफर करती है. इसमें यूजर्स को 0.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती है. इसकी वैलिडिटी 26 दिनों की है.

Advertisement

यानी इस प्लान में कुल 13GB डेटा मिलता है, लेकिन एक दिन में आप सिर्फ 0.5GB डेटा ही खर्च कर सकेंगे. डेटा लिमिट पूरी होने के बाद यूजर्स को 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा. साथ ही इसमें पर्सनल रिंग बैक ट्यून की सर्विस भी मिलती है. हालांकि, BSNL इस प्लान में भी SMS सर्विस नहीं दे रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement