Apple के न्यू बॉस को मिलती है कितनी सैलरी? Tim Cook से इतनी है अलग

Apple के न्यू सीईओ जॉन टेर्नेस ने अपना पद संभाल लिया है. पहले इस इस पोस्ट टिम कुक थे, जिन्हें अब चीफ एग्जीक्यूटिव बना गया गया है. iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग से लेकर और कई बड़े फैसले लेने में जॉन टेर्नेस की अहम भूमिका रहेगी. क्या आप दोनों की सैलरी जानते हैं. आइए इसके बारे में जिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
टिम कुक के बाद जॉन टेर्नेस Apple CEO की पोस्ट संभाल रहे हैं. (File Photo) टिम कुक के बाद जॉन टेर्नेस Apple CEO की पोस्ट संभाल रहे हैं. (File Photo)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

Apple के न्यू सीईओ जॉन टेर्नेस अपना पद संभाल लिया है और अब वे इस महीने होने वाली बड़े इवेंट की तैयारी में लग गए हैं. इससे पहले ऐपल के सीईओ का पद टिम कुक संभाला करते थे,जो अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे. 

Apple ने खुद बताया है कि न्यू CEO की एक साल की सैलरी 58 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 551 करोड़ रुपये) है. वहीं टिम कुक को करीब 47 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 446 करोड़ रुपये) होगी. 

Advertisement

ऐपल ने बुधवार को यूएस सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन (SEC) में न्यू डिटेल्स फाइल्स की है. ऐपल ने उसमें खुलासा सीईओ जॉन टेर्नेस और टिम कुक के पैकेज की जानकारी दी है. 

 जॉन टेर्नेस के पैकेज में 

आसान शब्दों में समझें तो जॉन टेर्नेस के पैकेज में सालाना 30 लाख डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) की सैलरी और अगले साल के लिए 5.5 करोड़ डॉलर (करीब 516 करोड़ रुपये) के स्टॉक अवॉर्ड भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की जिद बनी जानलेवा... दोस्तों के पास महंगा फोन देख अड़ी 15 साल की छात्रा, मां के मना करने पर उठाया आत्मघाती कदम

टिम कुक के पैकेज में 

टिम कुक के पैकेज में सालाना 20 लाख डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) की सैलरी और फाइनेंशियल ईयर 2027 के लिए 4.5 करोड़ डॉलर के स्टॉक अवॉर्ड शामिल हैं. यहां बताते चलें कि सीईओ रहते हुए  टिम कुक की एक साल की सैलरी करीब 30 लाख डॉलर थी. 

Advertisement

यहां एक बात बता देते हैं कि टेर्नेस और कुक को दिए गए स्टॉक अवॉर्ड की वास्तविक कीमत ऐपल के शेयर के हिसाब से बढ़ या घट सकती है. 

9 सितंबर को Apple की बड़ी लॉन्चिंग 

Apple iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग 9 सितंबर को होगी, जिसकी जानकारी खुद कंपनी की तरफ दी जा चुकी है. इस साल कंपनी अपनी न्यू iPhone 18 Pro सीरीज को अनवील करेगा. साथ ही iPone 17 Pro की तुलना में कई अपग्रेड्स नजर आएंगे.  

यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल

iPhone 17 Pro की तुलना में iPhone 18 Pro की कीमत ज्यादा होगी. इस बार लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.5 लाख रुपये हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »