AI ने पहले ही बता दी थी ईरान पर हमले की तारीख, Elon Musk ने भी कही ये बात

अमेरिका और इजरायल के ईरान हमले को दुनिया देख रही है. क्या आप जानते हैं कि इस हमले की तारीख AI ChatBot Grok ने पहले ही बता चुका है और अब वह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Tesla CEO एलन मस्क भी रिएक्शन दे चुके हैं.

Advertisement
Grok AI ने ईरान पर होने वाले हमले की तारीख पहले ही बता दी थी. (Photo: AP) Grok AI ने ईरान पर होने वाले हमले की तारीख पहले ही बता दी थी. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

दुनियाभर के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है कि Elon Musk के Grok ने अमेरिका और इजरायल का ईरान पर होने वाले हमले की तारीख का ऐलान कुछ दिन पहले कर दिया था. इतना ही नहीं जेरुशलम पोस्ट ने इस संबंध में जानकारी शेयर कर चुका है और इस एलॉन मस्क अपना रिएक्शन भी दे चुके हैं.

अब सवाल आता है कि AI ChatBot ने इसकी जानकारी क्यों और कैसे दी. क्या यह किसी डेटा पर आधारित है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. जांच करने पर पता चलता है कि यह किसी गोपनीय सैन्य योजना की वास्तविक भविष्यवाणी नहीं, बल्कि एक मैथोलॉजिकल एक्सरसाइज का रिजल्ट है.

Advertisement

अलग-अलग AI मॉडल से पूछा गया था सवाल 

द जेरुशलम पोस्ट के मुताबिक, 25 फरवरी 2026 को चार प्रमुख एआई भाषा मॉडलों- Claude (Anthropic), Gemini (Google), ChatGPT (OpenAI) और Grok (xAI) को एक जैसा प्रॉम्प्ट दिया गया.  

Elon Musk ने पोस्ट पर दिया था रिएक्शन 

सिर्फ Grok AI का जवाब सही निकला 

सभी AI ChatBot से पूछा गया कि अमेरिका ईरान पर काल्पनिक हमला करता है, तो वह कब हो सकता है. जिसपर ग्रॉक का जवाब सिर्फ एक तारीख दी गई थी. 

यह भी पढ़ें: डेटा से टारगेट तक: ईरान हमले की तैयारी में Anthropic के Claude AI ने क्या-क्या किया?

इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट 

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए हमले की जानकारी मिलने के बाद Grok AI द्वारा बताई गई तारीख का स्क्रीनशॉट्स इंटरनेट पर शेयर होने लगा. इसके बाद बहुत लोगों ने हैरानी भी जताई.

Advertisement

Grok AI की तारीख पर Elon Musk ने दिया था जवाब 

Grok AI ने जब ईरान पर होने वाले हमले की तारीख बताई और वह इंटरनेट पर वायरल हुआ तो Elon Musk ने एक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया. मस्क ने रिपोस्ट करते हुए कमेंट लिखा कि भविष्य की भविष्यवाणी करना बुद्धिमत्ता का सबसे अच्छा माप है.  

ईरान पर किए गए हमले में यहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. खामेनेई ने 36 सालों तक ईरान की सत्ता संभाली. हमले में खामेनेई की मौत के बाद स्थानीय लोग अमेरिका का विरोध भी कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement