आजकल के समय में बहुत से लोग घर में ही सोडा का इस्तेमाल करके ढेरों पीने लायक आइटम तैयार कर लेते हैं. फिर चाहे वह मॉजिटो हो या रशना आदि. (Photo: Amazon)
मार्केट में यूं तो सोडा के बहुत से ऑप्शन मिलते हैं. आज एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से घर या फिर कहीं भी खुद का सोडा बना सकते हैं. (Photo: Amazon)
दरअसल, ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ढेरों ऐसे प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल करके घर, ऑफिस, पार्टी आदि के लिए सोडा तैयार कर सकते हैं. (Photo: Amazon)
घर में बनाने की वजह से यहां आप खुद का साफ पानी यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप RO का पानी की भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: Amazon)
ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट के अलावा स्थानीय मार्केट से भी सोडा मेकर को खरीदा जा सकता है. मार्केट में इसके ढेरों ऑप्शन हैं, जो अलग-अलग डिजाइन में आता है. (Photo: Amazon)
सोडा मेकर मार्केट में 3400 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जो कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर आई है. स्थानीय मार्केट में कीमत अलग हो सकती है. (Photo: Amazon)
सोडा मेकर मशीन के अंदर CO2 गैस सिलेंडर लगाने पड़ते हैं, जो छोटे आकार होते हैं. मार्केट में सिलेंडर अलग-अलग कीमत में आते हैं. इन्हे आसानी से चेंज किया जा सकता है. (Photo: Amazon)