Advertisement

टेक न्यूज़

घर में जहां चाहें वहां चलाएं AC, ना इंस्टॉलेशन की झंझट, ना मकान मालिक की टेंशन

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST
  • 1/7

AC से गर्मी में मिलती है राहत

एयर कंडीशनर (AC) गर्मी से राहत देने का काम करता है. AC महंगा होने की वजह से अधिकतर लोग इसे अलग-अलग रूम के लिए खरीद नहीं पाते हैं. (Photo: ITG)

  • 2/7

मार्केट में पोर्टेबल AC मौजूद 

मार्केट में एक ऐसा AC मौजूद है, जिसको बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही घर के किसी भी कोने में खिसकाकर ले जा सकते हैं. 
 

  • 3/7

इंस्टॉलेशन की झंझट नहीं 

पोर्टेबल AC को लगाने के लिए ना तो दीवार में तोड़फोड़ होती है ना ही खिड़की को निकालने की जरूरत पड़ती है. इसे जमीन पर रखकर चला सकते हैं. 

Advertisement
  • 4/7

पोर्टेबल AC में होते हैं पहिये 

पोर्टेबल AC एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है. इसमें रूम कूलर की तरह नीचे की तरफ पहिये लगे होते हैं. पहियों की मदद से पोर्टेबल AC को एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं. (Photo: Amazon)

  • 5/7

1Ton AC की कीमत 

पोर्टेबल AC 1Ton की कीमत 40 हजार रुपये है. फ्लिपकार्ट से लेकर ऐमेजॉन इंडिया तक पर पोर्टेबल AC मौजूद है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: Amazon)
 

  • 6/7

पोर्टेबल AC में एक पाइप होता है 

पोर्टेबल AC के अंदर एक एग्जॉस्ट पाइप होता है, जो AC की हवा को बाहर निकालने का काम करता है. इस पाइप को दरवाजे या खिड़की मदद से बाहर निकाल सकेंगे. 
 

Advertisement
  • 7/7

तपती गर्मी का सामना 

मई के महीने में लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली-NCR समेत लोगों को तेज तपिश का सामना करना पड़ रहा है.
 

Advertisement
Advertisement