Disney+ Hotstar ने घोषणा की है कि नए सब्सक्रिप्शन पैक 1 सितंबर से लाइव हो जाएंगे. कंपनी 399 रुपये में एक साल के लिए आने वाले VIP सब्सक्रिप्शन को बंद करने जा रही है. साथ ही अब सभी यूजर्स सारे कंटेंट्स का एक्सेस मिलेगा. जोकि, फिलहाल नहीं दिया जाता.
Disney+ Hotstar के दो तरह के सब्सक्रिप्शन आते हैं. एक VIP और प्रीमियम. इन दोनों के लिए 1 साल के लिए क्रमश: 399 रुपये और 1,499 रुपये देना होता है. VIP कस्टमर्स को इंग्लिश शोज और Disney ओरिजनल्स नहीं देखने को मिलते. साथ ही ads भी होते हैं.
अब Disney+ Hotstar सेम कंटेंट बेनिफिट सभी यूजर्स को देने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, क्वालिटी अलग हो सकती है. यानी 1 सितंबर से Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन को बंद किया जा रहा है. कंपनी अब तीन नए प्लान ऑफर करेगी.
ये तीनों ईयरली प्लान्स होंगे. ग्राहकों को Mobile प्लान के लिए 499 रुपये, Super के लिए 899 रुपये और प्रीमियम के लिए 1,499 रुपये देने होंगे. प्रीमियम यूजर्स के लिए बेनिफिट्स पहले की ही तरह बने रहेंगे. हालांकि, अब प्रीमियम यूजर्स को शो 4 डिवाइसेज में देखने को मिलेगा, साथ ही 4K वीडियो क्वालिटी भी मिलेगी.
Disney+ Hotstar Super यूजर्स को 2 डिवाइसेज का एक्सेस मिलेगा और वीडियो क्वालिटी HD तक सीमित रहेगी. वहीं, सबसे बेसिक प्लान में यूजर्स को केवल एक मोबाइल डिवाइस का एक्सेस मिलेगा.
नए प्लान्स के आने से Disney+ Hotstar अपने सभी यूजर्स को सभी कंटेंट देखने को देगा. लेकिन, प्लान की कीमत 100 रुपये बढ़ जाएगी. ऐसा ही कुछ प्लान Netfllix ऑफर करता है. VIP प्लान बंद होने के बाद ये भी देखना दिलचस्प होगा कि प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाले Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन पर क्या असर पड़ेगा. यानी कंपनियां इस सब्सक्रिप्शन के बंद होने के बाद क्या ऑफर करेंगी.