Advertisement

टेक न्यूज़

नए AC खरीदने से पहले जान लें ये टिप्स, पैसे भी बचेंगे और बिल भी कम आएगा

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST
  • 1/7

खरीदने जा रहे हैं न्यू AC

आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा. ऐसे में बहुत से लोग अपने घरों के लिए न्यू AC खरीदते हैं. कई बार लोग जल्दबाजी या ऑफर के चक्कर में गलत AC खरीद लेते हैं. (Photo: Unsplash)

  • 2/7

ऐसे चुनें परफेक्ट AC 

आज कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए परफेक्ट AC ऑप्शन खरीद सकते हैं. आइए एक-एक करके इन बातों के बारे में जानते हैं. (Photo: Amazon) 

  • 3/7

1 Ton या 1.5 Ton AC खरीदें 

न्यू AC खरीदने जा रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं कि कितने Ton का AC खरीदें. अक्सर लोग गलत Ton कैपिसिटी का चुनाव कर लेते हैं. जितना ज्यादा Ton उतना ज्यादा बिल. कमरे का साइज निकाल लें, रूम साइज के मुताबिक ही एस साइज का AC चुनें.  (Photo: Getty) 

Advertisement
  • 4/7

5 स्टार AC खरीदना चाहिए 

न्यू AC खरीदने जा रहे हैं तो पावर सेविंग का ध्यान रखें. BEE 5 Star रेटिंग पावर सेविंग को दिखाती हैं. मार्केट में 3 स्टार के भी ऑप्शन हैं, जो कम पावर सेविंग करते हैं. हालांकि 5 स्टार AC की कीमत 3 स्टार AC की तुलना में ज्यादा होती है. (Photo: AI generated) 

  • 5/7

इनवर्टर टेक्नोलॉजी को दें प्राथमिकता 

न्यू AC खरीदने जा रहे हैं तो इनवर्टर और कनवर्टेबल टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देनी चाहिए. दरअसल, फिक्स्ड स्पीड वाले AC ज्यादा बिजली की खपत करते हैं. (Photo: AI generated) 

  • 6/7

कॉपर कंडेंसर कॉइल 

न्यू AC खरीदने जा रहे हैं तो हमेशा 100 परसेंट  कॉपर कंडेंसर कॉइल का ध्यान रखें. हीट एक्सचेंज करने को लेकर एल्युमिनियम की तुलना में कॉपर सबसे बेहतर ऑप्शन है. साथ ही कॉपर को आसानी से रिपेयर किया जा सकता है. (Photo: Getty)

Advertisement
  • 7/7

कंपनी सर्विसिंग का रखें ध्यान 

AC खरीदने से पहले उसकी आफ्टर सेल्स सर्विसिंग का ध्यान रखें. कई बार AC को सर्विसिंग नहीं मिलती है, जिसकी वजह से वह और खराब हो जाती है. इसके बाद न्यू AC खरीदनी पड़ती है. (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement