Advertisement

टेक न्यूज़

Reliance Jio: कंपनी के इन प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलता है 3GB डेटा, देखें लिस्ट

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST
  • 1/6

Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को काफी अच्छे प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध कराता है. कंपनी के पास अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स वाले प्लान्स मौजूद हैं. फिलहाल हम यहां आपको कंपनी के उन बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें रोज 3GB डेटा दिया जाता है. इन प्लान्स में 3GB डेली डेटा के अलावा और भी कई फायदे दिए जाते हैं.

  • 2/6

349 रुपये वाला प्लान

कंपनी का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोज 3GB डेटा दिया जाता है. इस हिसाब से टोटल इसमें ग्राहकों को 84GB डेटा का फायदा मिलता है. डेटा के अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS भी दिए जाते हैं.

 

  • 3/6

साथ ही आपको बता दें 3GB डेली का कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर  Kbps हो जाती है. इन सबके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को JioTV , JioCinema और JioNews जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है.

Advertisement
  • 4/6

999 रुपये वाला प्लान

जियो का ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में भी ग्राहकों को रोज 3GB डेटा दिया जाता है. इस लिहाज से 84 दिन की वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को टोटल 252GB डेटा मिलता है. साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 100SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

  • 5/6

401 रुपये वाला प्लान

कंपनी का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को रोज 3GB डेटा ऑफर किया जाता है. साथ ही इसमें 6GB डेटा एडिशनल तौर पर भी दिया जाता है. इस तरह इस प्लान में ग्राहकों को टोटल 90GB डेटा मिलता है. साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 100SMS भी दिए जाते हैं. 

  • 6/6

इस प्लान की खास बात ये भी है कि इसमें फ्री Jio ऐप्स के अलावा 399 रुपये वाला 1 साल का Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement