Apple ने अपकमिंग इवेंट का ऐलान कर दिया है, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. जल्द ही पुराने iPhone के रेट्स में कटौती हो सकती है. (Photo: Apple)
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग के साथ ही iPhone 17 और iPhone 16 के दाम में गिरावट होगी. अब सवाल आता है कि कौन सा स्मार्टफोन खरीदना बेस्ट साबित होगा. आइए इसके बारे में जानते हैं. (Photo: Apple)
दरअसल, iPhone 17 का शुरुआती वेरिएंट 256GB स्टोरेज में आता है, जबकि iPhone 16 में 128GB स्टोरेज मिलेगी. (Photo: Apple)
स्टोरेज के मद्देनजर देखते हैं तो iPhone 17 बेस्ट ऑप्शन साबित होगा. साथ ही ज्यादा स्पेस यूजर्स के काम ही आता है.
iPhone 16 को साल 2024 में लॉन्च किया था और iPhone 17 को बीते साल लॉन्च किया है. अब ऐसे में iPhone 17 को ज्यादा दिन तक ओएस अपडेट मिलेगा. (Photo: Apple)
iPhone 17 में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा है, जिसमें दोनों ही सेंसर 48-48 मेगापिक्सल के हैं. वहीं, iPhone 16 में डुअल कैमरा है, लेकिन एक ही 48MP का है. (Photo: Apple)
iPhone 16 की तुलना में iPhone 17 के अंदर लेटेस्ट चिपसेट है. जहां iPhone 17 में Apple A19 (3 nm) चिपसेट का यूज किया है, वहीं iPhone 16 में Apple A18 (3 nm) चिपसेट का यूज किया है. (Photo: Apple)