एयर कंडीशनर (AC) से निकलने वाले पानी को बहुत से लोग यूं ही बर्बाद होने देते हैं. यह पानी प्योर होता है. वैसे तो बहुत से लोग इस पानी को बैटरी और पैधों आदि में डालते हैं. (Photo: AI Generated)
आज बताने जा रहे हैं कि AC से निकलने वाले पानी को कैसे स्टोर कर सकते हैं और उसका कहां-कहां पर यूज कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: Unsplash)
AC के पानी का इस्तेमाल घर की सफाई, कपड़ों की धुलाई और कुछ पौधों में किया जा सकता है. बारिश के मौसम में AC से बहुत ज्यादा मात्रा में पानी निकलता है. (Photo: Unsplash)
AC के पानी को इनवर्टर बैटरी आदि में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बैटरी के अंदर सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर का ही यूज करना चाहिए, जिसे खासतौर से बैटरी के लिए बनाया जाता है. (Photo: Unsplash)
AC के पानी को स्टोर करना बेहद ही आसान है. मार्केट में कुछ स्लिम टैंक मौजूद हैं, जिनमें टोटी और कैप मौजूद होती है. इसका नाम AC वॉटर कलेक्शन टैंक (AC Water Collection Tank) है. (Photo: Unsplash)
AC वॉटर कलेक्शन टैंक ऐमेजॉन इंडिया और अन्य ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है, जिसकी कीमत 400 रुपये से शुरू है. हालांकि कीमत क्वालिटी और टैंक कैपिसिटी पर निर्भर करती है. (Photo: Amazon)
वॉटर कलेक्शन टैंक में AC से निकलने वाला पानी स्टोर होता रहता है. इसके अंदर एक टोटी लगी है, जिसकी वजह से इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: Unsplash)