Amazon Summer Sale में आधी से भी कम कीमत पर मिलेंगे लैपटॉप्स और स्मार्टफोन्स!

इस साल की सबसे बड़ी सेल, ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन समर सेल, जल्द शुरू होने वाली है. इसमें पूरे कैटलॉग पर 80% तक की छूट मिलेगी. इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी एक्सचेंज और डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिलेंगे. जो लोग अपना स्मार्टफोन बदलने का सोच रहे हैं. उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है. जानिए किन स्मार्टफोनों पर कितनी छूट मिल रही है.

Advertisement

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन अपनी ग्रेट इंडिया समर सेल लेकर आने वाला है. यह सेल 1 से 3 मई तक देखने को मिल सकता है. जिसमें कस्टमर्स को जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे. 

इस सेल में लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट दी जाएगी. जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में हेडफोन पर 70% तक की छूट मिलेगी, ईयरफ़ोन पर 65% तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है. वहीं, लैपटॉप पर 50% तक की भारी छूट देखने को मिल सकती है. अगर आप नया स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है.

Advertisement

स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिलेगी?
इस बार सेल का थीम AI-पावर्ड गैजेट्स रखा गया है. यानी आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले डिवाइस सस्ते दामों में मिलेंगे. स्मार्टफोन सेगमेंट में लगभग 40% तक की छूट देखने को मिलेगी.

iPhone 17 सीरीज पर ऑफर!
iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद से इसकी कीमतों में ज्यादा गिरावट नहीं आई थी. लेकिन इस सेल में इसके प्राइस में अच्छी कटौती देखने को मिल सकती है. साथ ही, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के जरिए यह और भी सस्ता हो सकता है.

Samsung S25 Ultra पर बड़ी गिरावट!
Samsung Galaxy S25 Ultra की लॉन्च कीमत लगभग ₹1,30,000 थी, लेकिन इस सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर करीब ₹1,18,000 तक आ सकती है. जो लोग Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं. उनके लिए यह एक बढ़िया डील होगी.

Advertisement

मिड-रेंज स्मार्टफोन पर भी धमाकेदार ऑफर
केवल फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा. OnePlus 13R और iQOO 15R जैसे फोन्स की कीमतों में भी अच्छी गिरावट देखने को मिल सकती है.

लैपटॉप्स पर कितनी छूट मिलेगी?
लैपटॉप कैटेगरी में भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे. MacBook Air जैसे लेटेस्ट लैपटॉप्स की कीमत में कमी देखने को मिल सकती है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹60,000 तक पहुंच सकती है. इसके अलावा अन्य लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

अगर आप लंबे समय से नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का सोच रहे हैं, तो ऐमेजॉन की यह समर सेल आपके लिए बेहतरीन मौका है. भारी छूट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ आप अच्छी बचत कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement