क्या हो अगर आपका पूरा नाश्ता सिर्फ एक मशीन बना दे? मार्केट में ऐसा एक खास प्रोडक्ट मिलता है, जो तीन मशीन का काम करता है. ये प्रोडक्ट Ubon ने पिछले साल के अंत में लॉन्च किया था. कंपनी ने इसे 3-in-1 ब्रेकफास्ट मेकर नाम दिया है, जिसे आप तीन मशीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: Ubon)
इस प्रोडक्ट को आप मिनी ओवन, कॉफी मेकर और ग्रील टोस्टर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें तीनों ही प्रोडक्ट्स को अलग-अलग इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है. इन सभी को आप एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: Ubon)
ये एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिसे रखना और यूज करना आसान है. ये डिवाइस 1360-Watt की पावर के साथ आता है. इसमें आप ग्रील और फ्राई दोनों काम कर सकते हैं. (Photo: ITG)
वहीं कॉफी मेकर की कैपेसिटी 2 से 3 कप की है. इसमें कॉफी मेकर को कंट्रोल करने के लिए एक बटन दिया गया है. वहीं ओवन को कंट्रोल करने के लिए दो नॉब दिए गए हैं. (Photo: ITG)
एक की मदद से आप टाइम को कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि दूसरे से टेम्परेचर को कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें नॉन-स्टिक कोटेड ग्रील टोस्टर मिलता है. (Photo: ITG)
इसमें फ्राइंग पैन भी जुड़ा हुआ है. हालांकि, ओवन और ग्रीलर टोस्टर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. यानी आप एक को इस्तेमाल करेंगे, तो दूसरा अपने आप काम करने लगेगा. (Photo: ITG)
इसकी कीमत 7599 रुपये है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. इस पर 10 परसेंट का डिस्काउंट UBON10 कूपन कोड यूज करने पर मिलेगा. (Photo: ITG)