वीडियो के लिए Google का ऐतिहासिक फैसला, भारत में लॉन्च किया YouTube Go

Google ने मंगलवार को ये जानकारी दी कि कंपनी ने खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किए गए एक खास मोबाइल ऐप यूट्यूब गो को लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से वीडियोज को डाउनलोड और शेयर कर पाएंगे. भारत में एक क्रांति की तरह है ये ऐप.

Advertisement
YouTube Go YouTube Go

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

Google ने मंगलवार को ये जानकारी दी कि कंपनी ने खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किए गए एक खास मोबाइल ऐप यूट्यूब गो को लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से वीडियोज को डाउनलोड और शेयर कर पाएंगे. ये अभी एंड्रायड प्ले स्टोर में बीटा वर्जन में उपलब्ध है. इस बीटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप को हम भारत में एक टेक्निकल क्रांति की तरह देख सकते हैं, क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जहां फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी अभी भी एक बड़ी समस्या है.

Advertisement


भारत में इस ऐप के आने से स्लो इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी तेजी से वीडिया देख पाएंगे. जो भारत के लिए अपने आप में एक क्रांतिकारी बदलाव होगा.

Google ने इस ऐप की घोषणा पिछले साल सितंबर में की थी, लेकिन यूट्यूब ने अब जाकर इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है. गूगल के तरफ से आए बयान में कहा गया है कि, उन्होंने थोड़ा समय ऐप की में सुधार लाने के लिए लिया था. YouTube Go मेन यूट्यूब ऐप का लाइटर वर्जन है जिससे यूजर्स को डेटा के इस्तेमाल में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा साथ ही यूजर्स स्लो इंटरनेट कनेक्शन की स्थिति में भी ऐप को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे.

इस ऐप में चार चीजों पर खास ध्यान दिया गया है.

पहला, इस ऐप को ऑफलाइन ऑप्टिमाइजेशन किया गया है
दूसरा, इसके सर्च को इंप्रू किया गया है.
तीसरा, इसमें वीडियो शेयरिंग पर ध्यान दिया गया है
चौथा, इंटरनेट यूसेज को कम किया गया है.
यूट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजमेंट वाइस प्रेसिडेंट जोहाना राइट ने कहा है, ' YouTube Go भारतीय मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह डेटा कम यूज करेगा और कनेक्टिविटी भी फास्ट होगी'.

यूजर इंटरफेस काफी आसान
इस ऐप का यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है और इसमें 10 डिफॉल्ट वीडियो दिखते हैं. नीचे सर्च बार दिया गया है जहां से आप वीडियो सर्च कर सकते हैं. फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह iOS के लिए कब उपलब्ध होगा.

Advertisement

स्लो इंटरनेट में भी सेव होंगे वीडियो
गूगल ने कहा है कि इस ऐप के जरिए स्लो इंटरनेट कनेक्शन में भी जनता आराम से वीडियो सेव कर सकती है. फिलहाल बीटा वर्जन का यह ऐप पांच भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, लेकिन आने वाले दिनों में मिलेंगे.

स्मार्ट प्रीव्यू फीचर है खास
इसमें स्मार्ट प्रीव्यू फीचर दिया गया है जिससे यूजर्स को यह पता चलेगा कि जो वीडियो वो देखने या सेव करने जा रहा है उसमें क्या है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »