सोशल मीडिया पर पार्टनर की बेवफाई से ज्यादा दुखी होती हैं महिलाएं

सोशल मीडिया पर अपने साथी के बारे में भावनात्मक बेवफाई से जुड़े मैसेज पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं. एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

सोशल मीडिया पर अपने साथी के बारे में भावनात्मक बेवफाई से जुड़े मैसेज पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं. एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है. ब्रिटेन में कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने बताया कि दूसरी ओर पुरुष सोशल मीडिया पर अपनी महिला साथी के संबंध में भावनात्मक बेवफाई से कहीं ज्यादा यौनिक बेवफाई का खुलासा होने से दुखी होता है.

Advertisement

अध्ययन के दौरान हालांकि भावनात्मक बेवफाई का पर खुलासा होने के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक दुखी नजर आईं. महिला तब अधिक दुखी होती हैं, जब भावनात्मक बेवफाई वाला मैसेज उन्हें किसी विरोधी व्यक्ति से मिलता है.

वहीं पुरुषों के मामले में यह बिल्कुल उलट है. पुरुष किसी विरोधी व्यक्ति की अपेक्षा अपने ही साथी से मिलने वाले बेवफाई के संदेश से अधिक दुखी होते हैं.

शोधकर्ताओं का कहना है कि, इन सबके बावजूद कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर अपने साथी द्वारा बेवफाई का संदेश पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं. यह शोध में जलन की मौजूदगी को रेखांकित करता है.

इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 21 पुरुषों और 23 महिला छात्रों का सर्वेक्षण किया था. ये शोध 'इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिकल साइंस' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »