Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

रिलायंस जियो ने एक टेलीकॉम सेक्टर में एक नया धमाका करते हुए अपने रिपब्लिक डे ऑफर की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, जियो रिपब्लिक डे 2018 प्लान्स पहले लॉन्च हुए प्लान्स से 50 रुपये कम कीमत वाले होंगे और 50 फीसदी ज्यादा ज्यादा इन प्लान्स में ग्राहकों को मिलेगा.

फ्लिपकार्ट और अमेजन के बाद अब Xioami अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रिपब्लिक डे सेल आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दौरान मोबाइल फोन, ऑडियो एक्सेसरीज, पावर बैंक, होम गैजेट्स समेत बाकी प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स दिया जाएगा. Xiaomi का ये सेल बुधवार 24 जनवरी से लेकर शुक्रवार 26 जनवरी तक जारी रहेगा.

Advertisement

WhatsApp बिजनेस ऐप को भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. बस कुछ दिन पहले ही व्हाट्सऐप ने एक नए बिजनेस ऐप की घोषणा की थी. जो छोटे कारोबारियों के लिए एक फ्री ऐप है. शुरुआत में इस ऐप को इंडोनेशिया, इटली, मेक्सिको, यूके और यूएस में उपलब्ध कराया गया था. अब इस ऐप को भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया है.

टेलीकॉम सेक्टर में रिलासंय जियो से मुकाबले के बीच एयरटेल ने एक बार फिर 199, 448 और 509 रुपये वाले प्रीपेड पैक में बदलाव किया है. इन तीनों प्लान्स में अब प्रतिदिन 1.4GB डेटा दिया जा रहा है. जोकि पुराने 1GB डेटा की तुलना में 40 प्रतिशत तक ज्यादा है.

Jabra ने भारत में पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में अपने ब्लूटूथ हेडफोन Elite 25e को लॉन्च किया था. हमने इस हेडफोन को करीब एक महीने तक उपयोग किया और अब हम इसका रिव्यू आप तक पहुंचा रहे हैं. भारत में इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है. इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन साइट के जरिए खरीद सकते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement