आज की तारीख तक का सबसे पावरफुल Mac, iMac Pro भारत में उपलब्ध करा दिया गया है. इसे सबसे पहले पिछले साल WWDC में पेश किया गया था और दिसंबर से अमेरिका समेत चुनिंदा बाजारों में इसे सेल किया जा रहा है.
फूड प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन ऑर्डर लेने और डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा इंडिया की योजना 400 करोड़ रुपये का निवेश करने की है. इससे कंपनी देशभर में अपने डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करेगी. साथ ही तकनीकी स्तर पर खुद को बेहतर बनाएगी.
चीनी टेक्नॉलॉजी कंपनी शाओमी 14 फरवरी को भारत एक इवेंट आयोजित करेगी. इस दौरान कंपनी स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी और साथ ही कोई दूसरा प्रोडक्ट लॉन्च किया जा सकता है. इन्वाइट में 5 लिखा है, इससे साफ ही इस दिन कंपनी Redmi Note 5 लॉन्च करेगी.
भविष्य में ट्रांसपोर्ट किस तरह से बदल सकता है इसकी झलक अब दुबई में देखी जा सकती है. (RTA) रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ऑफ दुबई ने दुनिया के पहले ऑटोनॉमस पॉड्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है. दुबई में पूरी तरह से तैयार दो प्रोटोटाइप पॉड्स को डिस्प्ले किया गया है.
इंटेक्स ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Aqua Lions T1 Lite लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी ने Aqua Lion T1 लॉन्च किया था और यह उसका अपग्रेडेड वर्जन कहा जा सकता है. इसकी कीमत 4,449 रुपये है. दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय बाजार का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है.
साकेत सिंह बघेल