जून में सैमसंग ने Galaxy J7 Pro और Galaxy J7 Max स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था. हालांकि Galaxy J7 Max पिछले महीने से ही सेल में मौजूद है, अब साउथ कोरियन कंपनी ने मंगलवार से Galaxy J7 Pro को भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया है. फिलहाल Galaxy J7 Pro कंपनी के ऑनलाइन स्टोर में 20,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.
स्वदेशी कंपनी इंटेक्स ने अपना पहला 4G VoLTE फीचर फोन लॉन्च किया है. नवरत्न नाम की एक नई हैंडसेट सीरीज पेश की गई है जिसमें स्मार्ट फीचर फोन के मॉडल भी शामिल हैं. इस सीरीज में 9 हैंडसेट्स हैं. इनमें एक 4G VoLTE फीचर फोन है जबकि 8 हैंडसेट 2G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं.
जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yamaha पिछले कुछ समय से भारतीय सड़कों पर अपने Fazer 250 की टेस्टिंग कर रही है. अब इस मोटरसाइकल की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
भारत की टॉप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अब अपना ब्रांड लॉन्च करेगी. इसके लिए कंपनी ने स्वदेशी निर्माताओं के साथ पार्टनर्शिप की है. कंपनी ने कहा है कि यह मेड इन इंडिया ब्रांड हाई क्वॉलिटी प्रोडक्ट के लिए है जो भारतीय कस्टमर्स की जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं.
ब्लैकबेरी ने भारत में KEYone स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसे सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान लॉन्च किया गया था. यह कंपनी का आखिरी स्मार्टफोन है जिसे खुद ब्लैकबेरी ने डिजाइन किया है. इसमें QWERTY कीबोर्ड है जो शुरू से ही ब्लैकबेरी की खासियत रही है, और इसमें भी ऐसी ही कीबोर्ड दी गई है.
साकेत सिंह बघेल