अगर आपने अभी तक लैपटॉप या कंप्यूटर में Windows 10 अपग्रेड नोटिफिकेशन को इग्नोर किया है तो ध्यान दें. क्योंकि आपके पास Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम फ्री पाने का आखिरी मौका सिर्फ आज तक ही है. 29 जुलाई यानी आज के बाद अगर आप अपग्रेड करना चाहेंगे तो आपसे ऐसा करने के लिए $119 (लगभग 7,926 रुपये) देने होंगे.
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल ऐलान करते हुए इसे सभी को मुफ्त देने का वादा किया था. इसकी अवधी आज खत्म होने वाली है.
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट युसुफ मेहदी ने कंपनी के ब्लॉग पर लिखा है, ' Windows 10 माइक्रोसॉफ्ट का पहले फ्री अपग्रेड था जो लोगों को पहले से तेज अपग्रेड करने में मदद कर रहा है. फ्री अपग्रेड ऑफर 29 जुलाई को खत्म हो जाएगा. इसके बाद यूजर्स को नए डिवाइस में Windows 10 मिलेंगे और इसके Home वर्जन के लिए 119 डॉलर देने होंगे.'
उन्होंने ब्लॉग में Windows 10 की सफलता के बारे में भी लिखा है. सिस्टम दुनिया भर के 300 मिलियन डिवाइस में यूज किया जा रहा है. इनमें कंप्यूटर के साथ स्मार्टफोन भी शामिल हैं.
युसुफ मेहदी ने ब्लॉग पर माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट्स से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े भी शेयर किए हैं.
मुन्ज़िर अहमद