स्मार्ट रिंग्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन क्या Oura Ring 4 वाकई बाकी Smart Rings से अलग है? मैंने Oura Ring 4 को लगातार 1 महीने तक इस्तेमाल किया और इस दौरान इसकी Sleep Tracking, Readiness Score, Activity Tracking, Stress Monitoring, Body Temperature Trends और दूसरे हेल्थ फीचर्स को टेस्ट किया. Oura Ring 4 सिर्फ आपकी नींद और एक्टिविटी को ट्रैक नहीं करती, बल्कि आपके शरीर के पैटर्न में बदलाव को समझकर आपको हेल्थ से जुड़े संकेत भी दे सकती है. यानी कई बार जब आपका शरीर सामान्य से अलग व्यवहार कर रहा हो, तो Ring के डेटा में उसके शुरुआती संकेत दिखाई दे सकते हैं. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ₹30,000+ की Oura Ring 4 खरीदना वाकई सही है? और क्या इसका Subscription लेना जरूरी है?