चीन की स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने कुछ ही महीने पहले अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 5 लॉन्च किया है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अब इसके अगले वर्जन के स्मार्टफोन Mi 5S का डेवलपमेंट शुरू कर दिया है.
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस फोन में कंपनी की तरह ही 3D टच फीचर देने की तैयारी में है. हालांकि इसे प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले कहा जाएगा और इसके काम करने के तरीके एप्पल से अलग होने की खबर है.
दूसरी और दिलचस्प रिपोर्ट यह है कि इसमें दो रियर दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें कंपनी क्वॉल्कॉम का अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट यूज करेगी जो दूसरों से ज्यादा सटीक होगा. जाहिर है यह फोन हाई एंड कैटिगरी में आएगा तो इसके स्पेसिफिकेशन्स भी वैसे ही होंगे.
5.15 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ इसमें 6GB रैम दिया जा सकता है. इस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी नहीं है कि इसमें कौन सा चिपसेट यूज किया जाएगा. गौरतलब है कि Mi 5 में कंपनी ने चिपसेट यूज किया है और अगले स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 823 लगा सकती है. अगले हफ्ते ही यह नया प्रोसेसर लॉन्च होगा.
फिलहाल कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
मुन्ज़िर अहमद