शाओमी का पॉपुलर बजट स्मार्टफोन है Mi A1. इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरों के साथ एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म दिया गया है. चूंकि एंड्रॉयड वन है इसलिए एंड्रॉयड के अपडेट इसमें मिलेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट ये है कि कुछ समय के लिए इस फोन के लिए Android Oreo का अपडेट सस्पेंड कर दिया गया है.
31 दिसंबर को शाओमी ने Mi A1 के लिए Android Oreo का अपडेट जारी किया था. हालांकि कुछ समय में जैसे लोगों ने इसे अपडेट करना शुरू किया, उन्हें इसमें दिक्कते आई हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कई यूजर्स ने एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के बाद Mi A1 में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया.
कई यूजर्स ने Oreo अपडेट के बाद कैमरा ऐप, डायर ऐप और मीडिया पर बताया है.
शाओमी ने इस समस्या के बारे में बताया है कि ये परेशानी लोगों को क्यों आ रही है. फिलहला ये साफ नहीं है कि अब Android Oreo अपडेट मिलना कब से शुरू किया जाएगा.
शाओमी के कम्यूनिटी पोस्ट पर लिखा है, ‘हमने कुछ ही दिन पहले Mi A1 के लिए Android Oreo का अपडेट जारी किया था. हमने पाया है कि कुछ यूजर्स को डायलर ऐप में दिक्कत आ रही है और ये हैंग कर रहा है.
रिसर्च के बाद हमने पाया है कि MyJio ऐप की वजह से कॉल करने या रिसीव करने के दौरान ANR (App Not Responding) हो रहा है. यह समस्या तब आ रही है जब MyJio ऐप को आपने सभी परमिशन दे रखा है’
डायरल ऐप की इस प्रॉब्लम से बचने के लिए सेटिंग्स में जा कर ऐप MyJio ऐप में जा कर परमिशन में एंटर करना होगा. यहां डिसेबल टेलीफोन परमिशन का ऑप्शन मिलता है यहां आपकी समस्या का समाधान हो सकता है.
मुन्ज़िर अहमद