Vivo ने 4 अप्रैल को अपने Vivo V5 Plus के नये IPL लिमिटेड एडिशन मॉडल को लॉन्च किया था. Vivo ने बुधवार को IPL 2017 के आगाज और पहले मैच के होने से पहले ही इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. लेकिन उस वक्त इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया था. अब कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है. इस स्मार्टफोन को आज यानि 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
नए स्पेशल एडिशन में ऐसा क्या नया है? रेगुलर की तुलना में नए IPL एडिशन मॉडल को नए मैट कलर वैरिएंट में पेश किया गया है. इसके रियर पैनल पर IPL का लोगो दिया गया है.
Vivo V5 Plus को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने इसकी कीमत 27,980 रुपये रखी है. सेल्फी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ये डुअल सिम वाला स्मार्टफोन कंपनी के OS 3.0 बेस्ड एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है. इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो इसकी खासियत है.
वहीं इसके रियर में LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. Vivo V5 Plus में 5.5-इंच फुल-HD (1080x1920 pixels) डिस्प्ले, ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 SoC प्रोसेसर दिया गया है. इसका इंटरनल स्टोरेज 64GB का है जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11, Bluetooth 4.0 और GPS मौजूद है. भारत में इस स्मार्टफोन की बैटरी 3055mAh की है.
साकेत सिंह बघेल